The Lallantop

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का टीज़र कब आएगा, पता चल गया

पिछले साल 08 अप्रैल 2023 को ही Pushpa 2 से Allu Arjun का पहला पोस्टर रिलीज़ किया गया था. जिसमें वो नींबू की माला पहने नज़र आ रहे थे.

Advertisement
post-main-image
पिछले दिनों Pushpa 2 का शूट रुक गया था. मेकर्स किसी तरह फिल्म की शूटिंग निपटाने में लगे हुए हैं, ताकि इसे तय तारीख पर रिलीज़ किया जा सके.

Allu Arjun की Pushpa 2 इस साल की कुछ बड़ी फिल्मों में से एक है. इसकी पहली किश्त को जनता का बहुत प्यार मिला. अब डायरेक्टर सुकुमार दूसरे पार्ट को परफेक्ट बनाने का कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. इसीलिए मेकर्स फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. ‘पुष्पा 2’ के अनाउंसमेंट वीडियो के बाद अब खबर है कि इसके टीज़र को बड़े लेवल पर लॉन्च करने की तैयारी चल रही है.

Advertisement

पहली वाली 'पुष्पा' की सफलता के बाद मेकर्स ने 'पुष्पा 2' का स्केल बड़ा कर दिया है. इसके टीज़र को भी बड़े लेवल पर लॉन्च किया जाना है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' का टीज़र इस साल 08 अप्रैल को रिलीज़ किया जा सकता है. 08 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन होता है. इसी मौके पर मेकर्स उनके लुक के साथ टीज़र लॉन्च कर सकते हैं. हालांकि अभी तक टीज़र रिलीज़ डेट ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई है.

इस तारीख का अंदाज़ा इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि पिछले साल 08 अप्रैल 2023 को ही 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का पहला पोस्टर रिलीज़ किया गया था. जिसमें वो नींबू की माला पहने नज़र आ रहे थे. उनका चेहरा लाल और नीले रंग से रंगा हुआ था. लोग अंदाज़ा लगा रहे हैं कि इस साल भी 08 अप्रैल को फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट या फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया जा सकता है. 'पुष्पा 2' के टीज़र को लेकर भी फैन्स खासा उत्साहित दिख रहे हैं.

Advertisement

बीते दिनों रश्मिका मंदन्ना ने 'पुष्पा 2' पर अपडेट दिया था. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया है कि इस बार फिल्म का स्केल काफी बड़ा होने वाला है. इस बार मेकर्स की ज़िम्मेदारियां ज़्यादा बढ़ गई हैं. रश्मिका ने बताया,

''मैं आपसे एक चीज़ का वादा करती हूं कि इस बार 'पुष्पा 2' बहुत बड़ी होने वाली है. उसमें बहुत मसाला मिलने वाला है. आपको पहली वाली 'पुष्पा' में जो पागलपन दिखा था, उससे ज़्यादा 'पुष्पा 2' में दिखेगा. हमें पता है कि इस बार हमारी ज़िम्मेदारियां ज़्यादा बढ़ गई है. क्योंकि लोगों को हमसे बहुत उम्मीदें हैं. हम ये सारी चीज़ें उन तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे. मैंने अभी तक सिर्फ 'पुष्पा 2' का एक गाना शूट किया है और वो ही कमाल का है.''

Advertisement

अल्लू अर्जुन ने भी 'पुष्पा 2' में अपने किरदार को लेकर बात की थी. कहा था,

'' 'पुष्पा 1' में आपने जिस रंग में पुष्पा को देखा, 'पुष्पा 2' में वो बिल्कुल उससे अलग रंग में नज़र आएगा. क्योंकि अब तक आपने उसके चरित्र-चित्रण का निचला स्तर देखा है. अब आप उसके कैरेक्टराइज़ेशन का हाई स्पेक्ट्रम देखेंगे. 'पुष्पा 2' में आप उसे हाई नोट पर देखेंगे, आप उसे चरित्र-चित्रण के संदर्भ में बड़े स्केल पर देखेंगे. 'पुष्पा 1' के मुकाबले उसकी समस्याओं का स्तर भी बढ़ने वाला है. उसके चरित्र को आप बिल्कुल नए आयाम में देखेंगे.''

'पुष्पा 2' से संजय दत्त का नाम भी जोड़ा गया है. फिल्म में उनका क्या रोल होगा, मेकर्स उनके स्टार्डम को कैसे भुनाएंगे ये देखने वाली बात होगी.  'पुष्पा 2' 15 अगस्त को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदन्ना, फहाद फासिल, जगपति बाबू, प्रकाश राज, सुनील और अनसुया भारद्वाज जैसे एक्टर्स दिखेंगे. 

Advertisement