The Lallantop

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के पहले गाने ने आते ही बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 के गाने Pushpa Pushpa को दर्शकों ने हाथो-हाथ लिया है. इस गाने को इतनी बार देखा गया कि एक नया रिकॉर्ड कायम हो गया.

Advertisement
post-main-image
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने रिलीज के पहले 400 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

Allu Arjun की Pushpa 2 का पहला गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम Pushpa Pushpa है. शुरुआती रुझान तो कुछ ठीक नहीं रहे. खासकर हिंदी वर्ज़न के. बावजूद इसके गाने को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसका क्रेडिट जाता है फ्रैंचाइज़ की पहली फिल्म को. जितने रिलीज़ से पहले दूसरे पार्ट के लिए इतना भारी बज़ बना दिया है. ‘पुष्पा पुष्पा’ को अब तक जिस किस्म की प्रतिक्रिया मिली है, उसने टिकट खिड़की पर फिल्म की रिकॉर्ड ओपनिंग सुनिश्चित कर दी है. इस गाने को नेशनल अवॉर्ड जीत चुके म्यूजिक डायरेक्टर Devi Sri Prasad उर्फ DSP ने कंपोज किया है. ‘पुष्पा पुष्पा’ रिलीज़ होते ही नेशनल सेंसेशन बन गया है. लोगों ने हुकस्टेप्स कॉपी करने शुरू कर दिए हैं. हज़ारों की संख्य में रील्स बन चुके हैं. जबकि अभी तक इस गाने का सिर्फ लिरिकल वर्जन ही रिलीज हुआ है. 

Advertisement

Pushpa Pushpa ने बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड

‘पुष्पा 2’ के इस गाने ने रिलीज के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है. ‘पुष्पा पुष्पा’ रिलीज़ के 24 घंटे में भारत में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला लिरिकल वीडियो बन चुका है. दुनिया के 15 से ज़्यादा देशों में यह ट्रेंडिंग सॉन्ग बना हुआ है. सभी 6 भाषाओं-वर्ज़न को मिलाकर अभी तक इस गाने को  40 मिलियन यानी 4 करोड़ से ज़्यादा बार देखा और सुना जा चुका है. साथ ही इसे 1.27 मिलियन यानी 12 लाख से ज़्यादा लाइक्स भी मिले हैं. जिस लेवल का रिस्पॉन्स इस गाने को मिल रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि मेकर्स अपने मक़सद में कामयाब साबित हुए हैं. क्योंकि इस गाने को रिलीज़ करने के पीछे फिल्म को लेकर मार्केट में बज़ क्रिएट करना था. वो तगड़े तरीके से हो गया है. कुछ सोशल मीडिया रिएक्शंस आपको हम नीचे दिखा रहे हैं-

Advertisement
Puhspa 2 ने रिलीज़ से पहले कमाए 400 करोड़ रुपए 

'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. इसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदन्ना, फहाद फासिल, प्रकाश राज और सुनील जैसे एक्टर्स ने काम किया है. फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. इसमें से मेकर्स ने 200 करोड़ रुपए नॉर्थ इंडिया के थिएट्रिकल राइट्स बेचकर कमा लिए हैं. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि इस फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 200 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं. इस गणित के लिहाज से फिल्म ने अपनी लागत तकरीबन वसूल लिया है. बची-खुची कसर फिल्म की टिकट खिड़की से होने वाली कमाई में पूरी हो जाएगी.

वीडियो: शाहरुख की 'जवान' की लागत से ज्यादा तो 'पुष्पा 2' के हिंदी राइट्स बिके हैं!

Advertisement
Advertisement