क्या Akshay Kumar Welcome To The Jungle में Bhojpuri Actor बने हैं? Ramayana और Hans Zimmer के बारे में AR Rahman ने अपने ताज़ा इंटरव्यू में क्या कहा? Akshay Kumar की Alien Film Samuk की शूटिंग कब शुरू होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'वेलकम 3' से अक्षय कुमार का भोजपुरी गाना आया, फिल्म का राज़ खुल गया!
'घिस घिस घिस...' गाने में धोती-कुर्ता पहने अक्षय कुमार के साथ अक्षरा सिंह आ रही हैं नज़र.


# 'वेलकम टु द जंगल' में भोजपुरी एक्टर बने हैं अक्षय!
'वेलकम टु द जंगल' में अक्षय कुमार डबल रोल में तो हैं ही. मगर उनका एक किरदार भोजपुरी एक्टर का भी है. 25 मई को रिलीज़ हुए फिल्म के भोजपुरी सॉन्ग 'घिस घिस घिस...' में अक्षय भोजपुरी एक्टर बने हैं. उनके साथ अक्षरा सिंह भी हैं और गाने में एक भोजपुरी गाने की शूटिंग दिखाई गई है. सेट पर परेश रावल और राजपाल यादव भी नज़र आते हैं. बीते दिनों आए फिल्म के टीज़र में दिखाया गया था कि जंगल में एक फिल्म शूट हो रही है. और परेश रावल इसके डायरेक्टर के रोल में हैं. यानी फिल्म में अक्षय अलग-अलग गेटअप्स में नज़र आएंगे. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 26 जून को रिलीज़ होगी.
# क्राइम सीरीज़ 'मॉबलैंड सीज़न 3' से टॉम हार्डी आउट
पैरामाउंट की पॉपुलर 'मॉबलैंड' के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी हो गई है. और साथ ही ये भी कन्फर्म हो गया है कि टॉम हार्डी इसमें काम नहीं करेंगे. वैरायटी के मुताबिक सेट पर टॉम हार्डी और एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर जेज़ बटरवर्थ के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी. शो का तीसरा सीज़न अभी अनाउंस नहीं हुआ है. मगर इस रिपोर्ट के मुताबिक तीसरा सीज़न बनेगा. और टॉम हार्डी उसका हिस्सा नहीं होंगे.
# एलियन-थ्रिलर 'समुक' बनाएंगे अक्षय कुमार!
अक्षय कुमार पहली इंडियन एलियन-थ्रिलर बनाने जा रहे हैं. टाइटल है 'समुक'. हिंदुस्तान टाइम्स से चर्चा में अक्षय ने खुद ये प्रोजेक्ट कन्फर्म किया. 'इन्साइड एज' और 'शूरवीर' जैसी सीरीज़ वाले कनिष्क वर्मा इसे डायरेक्ट करेंगे. ख़ास बात ये है कि 'मिशन इम्पॉसिबल', 'जेम्स बॉन्ड: नो टाइम टु डाय' और 'स्टार वॉर्स' जैसी फिल्मों के स्टंट को-ऑर्डिनेटर ल्यूक टंबर इस फिल्म के एक्शन सीन डिज़ाइन कर रहे हैं. हॉलीवुड के मशहूर क्रीचर डिजाइनर एलेक गिलिस 'समुक' के एलियंस और क्रीचर्स बना रहे हैं. इसकी शूटिंग अगस्त में शुरू होगी.
# 'है जवानी तो इश्क़ होना है' का ट्रेलर आया
वरुण धवन स्टारर 'है जवानी तो इश्क़ होना है' का ट्रेलर वीकेंड पर रिलीज़ किया गया. कहानी डबल रोमैंस पर बेस्ड है. मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े फिल्म की फीमेल लीड्स हैं. मनीष पॉल वरुण धवन के जिगरी के किरदार में हैं. जिमी शेरगिल ने फिल्म में पूजा हेगड़े के भाई का कैरेक्टर निभाया है. और राकेश बेदी डॉक्टर के रोल में हैं. अली असगर भी मज़ेदार किरदार में हैं. डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 जून को रिलीज़ होगी.
# "विदेशी हान्स जिमर के कारण रामायण देखेंगे"
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का म्यूजिक एआर रहमान और हान्स जिमर ने तैयार किया है. दोनों ऑस्कर विनिंग म्यूजिशियंस हैं. मगर पश्चिमी देशों में हान्स जिमर बहुत मशहूर हैं. 'इंटरस्टेलर', 'ग्लैडिएटर' और 'ड्यून' जैसी फिल्मों में उनका म्यूजिक बहुत पसंद किया गया. एआर रहमान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इसी बारे में बात की. फ़रीदून शहरयार के पॉडकास्ट पर उन्होंने कहा,
"हान्स जिमर को रामायण से जोड़ना फिल्म से एक वर्ल्ड एम्बेसेडर को जोड़ने जैसा है. कई लोग तो उनका नाम सुनकर ही रामायण देखने जाएंगे. कई विदेशी ये देखने जाएंगे कि हान्स जिमर ने एक इंडियन फिल्म में क्या किया है. कैसा म्यूजिक दिया है. रामायण भारत की ग्रेटेस्ट फिल्मों में से एक है. इसके लिए काम करना, और हान्स जिमर के साथ जुड़ना मेरे लिए सम्मान का विषय है."
# करिश्मा कपूर की 'ब्राउन' का टीज़र आया
करिश्मा कपूर एक बार फिर स्क्रीन पर नज़र आने वाली हैं. उन्हें लेकर 'ब्राउन' नाम की एक वेब सीरीज़ बनी है. मेकर्स ने इसका टीज़र भी रिलीज़ कर दिया है. इसमें करिश्मा पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. वो एक रिस्की केस सॉल्व करते हुए ख़ुद बड़े ख़तरे में घिरती नज़र आ रही हैं. ZEE5 की इस सीरीज़ के डायरेक्टर अभिनय देव हैं. जल्द ही रिलीज़ डैट अनाउंस की जाएगी.
वीडियो: 'वेलकम टु द जंगल' का आया टीजर, क्या ये ‘ट्रॉपिक थंडर’ की नकल है?


















