Akshay Kumar स्टारर Welcome To The Jungle के लिए करीब तीन दर्जन एक्टर्स साथ आए हैं. मगर सब मिलकर भी फिल्म की टिकटें नहीं बेच पा रहे. ऐसा हम नहीं फिल्म की पहले दिन की अडवांस बुकिंग कह रही है. ये फिल्म 26 जून को रिलीज़ हो रही है. मगर एक शाम पहले तक First Day Advance Booking में इसके पसीने छूटे हुए हैं. इन आंकड़ों को देख अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज ओपनिंग लेगी. अगर अचानक से कोई जादू हो जाए, तो कुछ नहीं कहा जा सकता.
अक्षय कुमार की 'वेलकम टु द जंगल' अडवांस बुकिंग में ही बिखर गई!
अक्षय कुमार चाहेंगे कि 'वेलकम टु द जंगल' पहले हफ्ते में ही खूब सारा पैसे कमा ले. मगर अडवांस बुकिंग कुछ और ही कह रही है.


सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 25 जून की शाम तक 'वेलकम टु द जंगल' के 78.7 हजार टिकटें बिकी हैं. इससे फिल्म की अडवांस बुकिंग से ग्रॉस कलेक्शन केवल 1.95 करोड़ तक पहुंच पाया. ऐसी फिल्म, जिसे इतने बड़े बजट और स्केल पर बनाया गया हो, वहां ये आंकड़े मेकर्स को परेशान कर सकते हैं. अगर इसमें ब्लॉक्ड सीट्स को जोड़ लें, तो फिल्म की पहले दिन अडवांस बुकिंग से होने वाली कमाई 4.79 करोड़ पहुंचती है. हालांकि ये फैमिली फिल्म है. हिट फिल्म सीरीज़ की नई कड़ी है. इसलिए मेकर्स को उम्मीद होगी कि अडवांस बुकिंग चाहे जैसी हो, स्पॉट बुकिंग से उसकी भरपाई होगी.
ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अक्षय की ये फिल्म 12 से 15 करोड़ रुपए के बीच की ओपनिंग ले सकती है. इसे संतोषजनक आंकड़ा माना जाएगा. ट्रेड एनलिस्ट अतुल मोहन ने इसकी ओपनिंग 15 से 20 करोड़ रुपए के बीच प्रेडिक्ट की है. मेकर्स को स्पॉट बुकिंग से ज़्यादा उम्मीदें रहेंगी. क्योंकि 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी है. अगर फिल्म को का वर्ड ऑफ माउथ थोड़ा भी बेहतर हुआ, तो वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में बड़ी उछाल देखने को मिल सकती है.
26 जून को ‘वेलकम टु द जंगल’ के सामने कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही. हॉलीवुड से ‘सुपर गर्ल’ जरूर आ रही है. मगर उससे इस मूवी को खास नुकसान नहीं पहुंचेगा. इम्तियाज़ अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ ज़रूर इसे प्रभावित करेगी. मगर ये दोनों फिल्में बिल्कुल ही अलग जॉनर की हैं. इसलिए अक्षय की मूवी उससे भी सेफ है. फिर भी मेकर्स चाहेंगे कि ये फिल्म पहले वीकेंड के साथ पहले हफ्ते में ही ज्यादा-से-ज्यादा पैसे कमा ले. ऐसा इसलिए क्योंकि एक हफ्ते बाद यानी 03 जुलाई को YRF स्पाय यूनिवर्स की ‘ऐल्फा’ रिलीज़ होने वाली है. उससे ‘वेलकम टु द जंगल’ की कमाई पर असर पड़ेगा. हालांकि उसके बाद दो हफ्ता का गैप है. फिर अजय देवगन की ‘धमाल 4’ आएगी.
वीडियो: कैसा है अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टु द जंगल' फिल्म का ट्रेलर?















