The Lallantop

बच्चे बहुत हिम्मतवाले, ये पीढ़ी नाम रोशन करेगी... सलमान खान CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में उतरे

Salman Khan support Jantar Mantar Protest: सलमान खान ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है. उन्होंने राजनीतिक दलों से आंदोलन को हाईजैक न करने की भी अपील की. लंबी पोस्ट लिखी है.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान ने CJP प्रोटेस्ट का समर्थन किया. (फोटो: इंस्टाग्राम)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए पेपर लीक को एक गंभीर मुद्दा बताया और आंदोलन में हिंसा के बढ़ने पर दुख प्रकट किया।
  • इस आंदोलन का कारण मुख्य रूप से शिक्षा प्रणाली की खामियों और पेपर लीक की समस्या है, जिसके खिलाफ छात्र देश भर में अपनी आवाज उठा रहे हैं।
  • सलमान खान ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे इस आंदोलन को हाईजैक न करें और सरकार से छात्रों को समर्थन देने तथा शिक्षा प्रणाली सुधारने की उम्मीद जाहिर की।

एक्टर सलमान खान ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट में शामिल छात्रों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक एक गंभीर मुद्दा है और छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से इस आंदोलन में हिस्सा लिया. सलमान खान ने इस बात पर भी दुख जताया कि विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस आंदोलन को हाईजैक न करें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सलमान खान ने क्या लिखा?

बुधवार, 22 जुलाई को सलमान खान (60) ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर की. अपनी पोस्ट में उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का नाम नहीं लिया, जिसके बैनर तले यह प्रोटेस्ट चल रहा है. लेकिन उन्होंने शांतिपूर्ण मांग करने के लिए छात्रों की तारीफ की. सलमान ने लिखा,

“यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था. बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया. जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है. पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है. मुझे यह जानकर खुशी हुई कि हमारे देश के बच्चे बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए एक साथ आए हैं और उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया है.”

Advertisement

'राजनीतिक रंग न दें'

उन्होंने लिखा कि यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है. वे बहुत हिम्मतवाले और बहादुर हैं. यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी. सलमान ने आगे लिखा,

“यह मुद्दा छात्रों और एजुकेशन सिस्टम के बीच का है. इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. इसका क्रेडिट सिर्फ हमारे देश के स्टूडेंट्स को ही मिलना चाहिए. मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा सपोर्ट देगी और एजुकेशन सिस्टम को और मजबूत बनाएगी.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह ने दिल्ली प्रोटेस्ट के सपोर्ट में ये वीडियो डाला, उनका अकाउंट ही डिलीट कर दिया गया

सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, दुलकर सलमान, पूजा भट्ट, फिल्ममेकर इम्तियाज अली और दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह समेत कई फिल्मी हस्तियों ने इस प्रोटेस्ट का खुलकर समर्थन किया है और प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता जाहिर की है.

वीडियो: जगह-जगह से भेज रहे लोग जंतर मंतर पर खाना, कैसे हैं हालात?

Advertisement