वेब सीरीज़- 5 मार्च को अक्षय कुमार अपनी बॉडी पर आग लगाकर स्टेज पर उतरे और अनाउंस किया कि वो एक वेब सीरीज़ में काम करने जा रहे हैं. ऐमेज़ॉन प्राइम पर आने वाली इस सीरीज़ का वर्किंग टाइटल 'दी एंड' बताया जा रहा है. वेब सीरीज़ एक ऐसी चीज़ है, जो अक्षय कुमार ने अपने करियर में कभी नहीं की. इसलिए अक्षय की ट्वीट इसकी शूटिंग शुरू करने की ओर इशारा करती है.

अक्षय कुमार की ये पहली वेब सीरीज़ होगी 'दी एंड'. अपनी बॉडी पर आग लगाकर घूमने के चक्कर में उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उन्हें ट्विटर पर ही झाड़ लगा दी थी.
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा- रोहित शेट्टी की फिल्मों की कमाई उन्हें आज कल के सफल डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल करती है. 'सिंघम' और 'सिंबा' के बाद उन्होंने एक और कॉप फिल्म प्लान की. इस फिल्म का नाम है 'सूर्यवंशी'. रोहित शेट्टी डायरेक्टेड पुलिसवाली फिल्मों को कॉप यूनिवर्स कहा जाने लगा है. अब अक्षय कुमार पहली बार रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं (सिंबा में कैमियो के बाद). ये अक्षय ने अपने करियर में नहीं किया है. 21 अप्रैल को 'सूर्यवंशी' की लीडिंग लेडी का नाम अनाउंस किया गया, जो इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट काम करेंगी. ये एक्ट्रेस हैं कटरीना कैफ. इसलिए उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि संभवत: अक्षय इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बारे में बात कर रहे हैं.

अक्षय कुमार की रोहित शेट्टी डायरेक्टेड फिल्म 'सूर्यवंशी' के शुरुआती पोस्टर्स.
ट्रांसजेंडर भूत- पिछले कुछ समय पहले इस बात की घोषणा हुई थी कि अक्षय कुमार आने वाले दिनों में एक हॉरर कॉमेडी फिल्म करने वाले हैं. ये 2011 में आई तमिल फिल्म 'मुनी 2: कांचना' की रीमेक होगी. लेकिन इस कहानी के बेसिक कॉन्सेप्ट में थोड़ा बदलाव कर एक ट्रांसजेंडर एंगल डाल दिया गया है. ये अपनी तरह की पहली ही फिल्म होगी, जिसे फिलहाल 'लक्ष्मी' बुलाया जा रहा है. इसमें अक्षय एक ऐसे आदमी का रोल करने वाले हैं, जो भूत-पिसाच में नहीं मानता. लेकिन तभी उसे एक भूत पकड़ लेता है, जो ट्रांसजेंडर है. ये अक्षय के लिए बिलकुल ही अलग चीज़ है. वरुण धवन-जॉन अब्राहम स्टारर 'ढिशूम' में अक्षय ने छोटा सात कैमियो किया था, जिसमें उनका किरदार थोड़ा सा इसी टाइप का था. जब तक वो किरदार समझ आता, तब तक उसका स्क्रीनटाइम खत्म हो गया था. अक्षय के ट्वीट के सबसे करीब यही चीज़ पहुंच पाती है, ये वो चीज़ है जो उन्होंने कभी ट्राय नहीं की. इस फिल्म की शूटिंग भी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली थी.

फिल्म 'मुनी 2: कांचना' का फैनमेड पोस्टर. इसे राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया था. अक्षय स्टारर इसका रीमेक भी वही डायरेक्ट करेंगे.
इंडियन पासपोर्ट- अगर आप अक्षय के इस ट्वीट के नीचे के कमेंट्स पढ़ेंगे, तो उसमें पहला कमेंट 'गब्बर' नाम के एक ट्विटर यूज़र का है. गब्बर ने अंदेशा ये लगाया कि अक्षय कुमार संभवत: इंडियन पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं. भले ही ये कमेंट वहां अक्षय कुमार को ट्रोल करने की कोशिश में किया गया था. लेकिन वाकई में अक्षय कुमार के पास इंडियन पासपोर्ट नहीं है. उन्होंने कैनडा सरकार द्वारा सम्मान में मिले कनैडियन नागरिकता को स्वीकार किया था और आज भी वो भारत में वोट करने नहीं जा सकते. क्योंकि वो इस देश के नागरिक हैं ही नहीं. हालांकि ये सिर्फ फन के लिए था, इसे सीरियसली मत ले लीजिएगा.
इन चारों में से कौन सी चीज़ अक्षय कुमार करने जा रहे हैं, ये वो खुद ही कुछ समय में बताने वाले हैं. लेकिन तब तक आप अपना गेसिंग गेम स्ट्रॉन्ग करिए.
वीडियो देखें: अक्षय कुमार की फिल्म आ रही है, जिसका सलमान खान से तगड़ा कनेक्शन है














