The Lallantop

एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे अक्षय कुमार और सनी देओल

OMG 2 और 'गदर 2' के बाद अक्षय कुमार और सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे.

Advertisement
post-main-image
दोनों ही फिल्मों के मेकर्स को लगता है कि 24 जनवरी ही उनकी फिल्म के लिए सही रिलीज़ डेट है.

Singham Again में Salman Khan के Cameo से लेकर Akshay Kumar और Sunny Deol की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर क्लैश तक. Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# 'सिंघम अगेन' में नहीं होगा सलमान का कैमियो

बीते कुछ महीनों से खबरें चल रही थीं कि सलमान खान, रोहित शेट्टी और अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में कैमियो करने वाले हैं. वो 'दबंग' सीरीज़ से अपने चुलबुल पांडे वाले किरदार में नज़र आते. अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में  बताया गया है कि फिल्म में सलमान का कैमियो नहीं होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, "एक दिन का शूट मुंबई के गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में होने वाला था. हालांकि बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद उस शूट को कैंसल कर दिया गया. रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने आपस में बातचीत की और उन्हें लगा कि ऐसे माहौल में सलमान से शूट करने को कहना असंवेदनशील होगा. मेकर्स को जल्दी ही फिल्म सेंसर बोर्ड के पास भेजनी थी और उन्होंने फैसला लिया कि वो सलमान के कैमियो के बिना ही अपनी फिल्म जमा करेंगे."

# रेमो डिसूजा ने धोखाधड़ी के आरोपों का जवाब

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिज़ेल पर एक डांस ग्रुप के साथ 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है. PTI की रिपोर्ट क मुताबिक, 26 साल के एक डांसर ने रेमो और उनकी पत्नी और 5 अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है. अब इन आरोपों पर रेमो और लिज़ेल का जवाब आया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमें मीडिया के ज़रिये पता चला कि हमारे खिलाफ धोखाधड़ी की कोई शिकायत दर्ज करवाई गई है. इस तरह की खबरें दुख पहुंचाती हैं. हम आप सबसे विनती करते हैं कि सच जाने बिना कोई भी खबर छापने से बचें. हम जल्द ही अपना पक्ष आप तक पहुंचाएंगे."

Advertisement
# तेलुगु फिल्म 'पोट्टल' का ट्रेलर रिलीज़

युवा चंद्र कृष्णा की तेलुगु फिल्म 'पोट्टल' का ट्रेलर आ गया है. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. अनन्या नगल्ला और अजय भी फिल्म में महत्त्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे. फिल्म को साहित मोतकुरी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 25 अक्टूबर, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे अक्षय-सनी

OMG 2 और 'गदर 2' के बाद अक्षय कुमार और सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाले हैं. अक्षय की 'स्काई फोर्स' और सनी देओल की 'जाट' 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होंगी. 'स्काई फोर्स' में अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान, निमरत कौर और वीर पहाड़िया नज़र आएंगे. फिल्म को संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर मिलकर डायरेक्ट किया है. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो भारत की पाकिस्तान पर की गई पहली एयर स्ट्राइक की कहानी दिखाएगी. वहीं सनी देओल की 'जाट' में रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, और विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकार नज़र आएंगे. फिल्म को गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है. दोनों ही फिल्मों के मेकर्स को लगता है कि 24 जनवरी ही उनकी फिल्म के लिए सही रिलीज़ डेट है.

# प्रशांत नील की 'बघीरा' का ट्रेलर आया

श्रीमुरली और रुक्मिणी वसंत की फिल्म 'बघीरा' का ट्रेलर आ गया है. इसमें श्रीमुरली एक विजिलान्ते की भूमिका में नज़र आ रहे हैं. बघीरा' की कहानी प्रशांत नील ने लिखी है. इसे D R सूरी डायरेक्ट कर रहे है. ये सुपरहीरो फिल्म  5 भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म में प्रकाश राज भी महत्त्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे. 'बघीरा' 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Advertisement
# जगन शक्ति की फिल्म का शूट शुरू करेंगे अजय

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिंघम अगेन' की रिलीज़ के बाद अजय देवगन अपनी अगली फिल्मों का शूट शुरू करेंगे. दिसंबर से मार्च के बीच अजय अपनी अगली दो फिल्मों का शूट पूरा करेंगे. पहले अजय, जगन शक्ति की फिल्म शुरू करेंगे. ये एक जंगल एडवेंचर फिल्म है, जिसमें अजय एक फ़ॉरेस्ट रेंजर की भूमिका में नज़र आएंगे. उसके बाद मार्च 2025 से 'धमाल 4' का शूट शुरू होना है. इस फिल्म को इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. इन दोनों फिल्मों का शूट शुरू करने से पहले अजय 'दे दे प्यार दे 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग खत्म करेंगे. 

वीडियो: Akshay Kumar के No Smoking वाले एड को CBFC ने क्यों रोका?

Advertisement