क्या Shahrukh Khan की King Postpone हो गई है? Salman Khan की Maatrubhumi के बारे में क्या अपडेट है? Prabhas की Spirit का शूट Sandeep Reddy Vanga के घर पर भी हुआ? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'किंग' पर संकट, शाहरुख-दीपिका की वजह से रिलीज़ होगी कैंसिल!
'किंग' के पोस्टपोन होने से कई समीकरण बदलेंगे. अगले साल पहली तिमाही में इसे क्लैश ही क्लैश मिलेंगे.


# शाहरुख-दीपिका की वजह से टल गई 'किंग'!
शाहरुख खान स्टारर 'किंग' के मेकर्स ने अनाउंस किया कि ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी. मगर अब इंटरनेट पर पढ़ने में आ रहा है कि 'किंग' पोस्टपोन हो सकती है. और इसकी वजह शाहरुख खान की इंजरी बताई जा रही है. जुलाई 2025 में किंग की शूटिंग के दौरान की शाहरुख को कंधे में चोट लग गई थी. कहा जा रहा है कि वो चोट अब तक ठीक नहीं हो सकी है. और इसी वजह से अब तक 'किंग' का शूट पूरा नहीं हो पाया है. देरी की दूसरी वजह है दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी. वो मैटर्निटी ब्रेक पर हैं. इस बारे में अभी मेकर्स की तरफ़ से कोई बात बाहर नहीं आई है. मगर चर्चाएं तेज़ हैं. यदि ऐसा हुआ, तो बहुत सारे इक्वेशंस पर इसका असर होगा. 24 दिसंबर को शाहरुख की फिल्म आ रही है, ये देखते हुए कई बॉलीवुड फिल्में इसके आसपास शेड्यूल नहीं की गईं. अब 'किंग' को भी ऐसी डेट तय करने में मुश्किलें आएंगी, जहां इसे सोलो रिलीज़ मिल सके. 2027 के पहले क्वॉर्टर में तीन-चार बड़ी फिल्में शेड्यूल्ड हैं. सबसे पहले 20 जनवरी को ऋषभ शेट्टी की 'छत्रपति शिवाजी महाराज' आएगी. 21 जनवरी को रणबीर, विकी और आलिया की 'लव एंड वॉर' रिलीज़ होगी. फिर 12 फरवरी को धर्मा प्रोडक्शंस की कार्तिक आर्यन स्टारर 'नागज़िला' लगेगी. और मार्च में प्रभास की 'स्पिरिट' और सलमान खान की SVC63 आने वाली है. ऐसे में यदि 'किंग' 24 दिसंबर का दिन मिस करती है, तो 2027 के पहले क्वॉर्टर में तो इसका आना मुश्किल है. हालांकि पोस्टपोन होने से शाहरुख की ये फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे', 'ड्यून पार्ट 3' और 'जुमानजी 4' जैसी हॉलीवुड फिल्मों के बीच सैंडविच सिचुएशन में फंसने से बच जाएगी.
# 'एवेंजर्स: डूम्सडे' से डॉ. डूम का फर्स्ट लुक आउट
'एवेंजर्स: डूम्सडे से डॉ. डूम और रिटर्निंग सुपरहीरोज़ का लुक रिवील किया गया है. दरअसल, मार्वल विजुअल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर एंडी पार्क ने X पर एक आर्ट वर्क शेयर किया है. इसमें डॉ. डूम के साथ नाइटक्रॉलर, बीस्ट, मिस्टीक भी नज़र आ रहे हैं. इस इलस्ट्रेशन के सेंटर में लोकी भी नज़र आ रहा है. ये कैरेक्टर्स अब तक फिल्म के प्रमोशंस का हिस्सा नहीं रहे. हम याद दिला दें कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
# अगस्त में शुरू होगा रणवीर सिंह की 'प्रलय' का शूट
रणवीर सिंह स्टारर 'प्रलय' की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी. इसका प्री-प्रोडक्शन तेज़ी से चल रहा है. वेराइटी इंडिया के मुताबिक 'प्रलय' की शूटिंग का पहला शेड्यूल दिवाली तक चलेगा. इसके बाद रणवीर सिंह पैटर्निटी ब्रेक पर जाएंगे. और अगला शेड्यूल साल 2027 में ही शुरू होगा. इस फिल्म को जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं.
# अब अगले साल आएगी सलमान खान की 'मातृभूमि'?
सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' के बारे में ख़बर है कि ये अगले साल तक के लिए टल गई है. इस बारे में बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा, "इस फिल्म के रिलीज़ के साथ जो पेच फंसा था, वो अब भी उलझा हुआ है. ये दिक्कत कुछ समय में दूर हो भी जाए, तो अब इस फिल्म को सही रिलीज़ स्लॉट नहीं मिलेगा. क्योंकि सारी मेजर रिलीज़ डेट्स बुक हो गई हैं. और सलमान क्लैश करके किसी का भी नुकसान करने के पक्ष में कभी नहीं रहते. अगर मजबूरन ऐसा करना भी पड़े, तो वो सामने वाले को अनाउंसमेंट से पहले इन्फॉर्म करते हैं. अब दशहरा यानी 20 अक्टूबर और नवंबर के आखिरी हफ्ते में ही मातृभूमि के लिए जगह बन रही है. रामायण 30 अक्टूबर को आ रही है. फिर नवंबर एंड तक कोई बड़ी फिल्म शेड्यूल्ड नहीं है. मगर यदि फिल्म के कॉन्टेंट से जुड़ी दिक्कतें जल्द ख़त्म नहीं हुईं, तो ये फिल्म इस साल तो नहीं आ सकेगी. फिर अगले साल सलमान की दो फिल्में आएंगी. मातृभूमि और SVC63."
# एकता कपूर की फिल्म से डेब्यू करेंगे यशवर्धन!
गोविंदा के बेटे यशवर्धन जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप' से बाहर आकर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा ने ANI को इंटरव्यू दिया. और इस चर्चा में बताया कि यशवर्धन, एकता कपूर की फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करेंगे. सुनीता भी इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर आएंगी. इस फिल्म में भी वो यशवर्धन की मां का रोल ही करेंगी.
# संदीप रेड्डी वांगा के घर में हुआ 'स्पिरिट' का शूट!
'स्पिरिट' की शूटिंग रियल लोकेशंस पर ही हुई है. कभी जेल, कभी सिनेमाघर तो कभी हैदराबाद की टाउनशिप में इसके सीन फिल्माए गए. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में फिल्म का एक मेजर सीक्वेंस हैदराबाद में संदीप रेड्डी वांगा के घर पर शूट हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास के बिज़ी शेड्यूल को देखते हुए ये किया गया. उन्हें जल्द से जल्द 'फौजी' और 'कल्कि 2 'के शूट में जुटना है. इसलिए संदीप रेड्डी वांगा ऐसी लोकेशंस चुन रहे हैं, जहां प्रभास को सेट लगने तक इंतज़ार न करना पड़े.
वीडियो: 'किंग' के तूफान में पिछड़ीं 'रामायण', 'टॉक्सिक' और 'स्पिरिट'!











