The Lallantop

अजय देवगन ने 'दृश्यम 3' की अडवांस बुकिंग से बाजा फाड़ दिया!

अजय देवगन अपने करियर की हाइएस्ट ओपनिंग लेने से महज कुछ घंटों की दूरी पर हैं.

Advertisement
post-main-image
अजय देवगन ने 'दृश्यम 3' को 'दृश्यम 2' से बेहतर बताया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सिनेमाघरों में 42.56 करोड़ रुपए से अधिक की अडवांस टिकट बिक्री करके 02 अक्टूबर को अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग रिकॉर्ड करने का आंकड़ा बना लिया है।
  • यह फिल्म पिछले 35 वर्षों से अभिनय कर रहे अजय देवगन के करियर का तीसरा भाग है, जिसकी भारी मांग और लोकप्रियता की वजह से इसकी टिकटों की प्री-बुकिंग 27 सितंबर से शुरू हुई थी।
  • अडवांस बुकिंग और बिक्री के आधार पर ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 'दृश्यम 3' ओपनिंग डे पर 50 से 60 करोड़ रुपए तक का व्यापार कर सकती है, जिससे यह अजय की अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत साबित होगी।

Ajay Devgn पिछले 35 सालों से फिल्मों में काम कर रहे. मगर जो कीर्तिमान वो Drishyam: The Conclusion से हासिल करने जा रहे, वो आज तक उनकी किसी दूसरी फिल्म से नहीं हुआ. Drishyam फ्रैंचाइज़ के इस फाइनल चैप्टर की सिनेमाघरों में ऐसी डिमांड है कि फिल्म को 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की अडवांस बुकिंग मिल गई. इसकी मदद से 02 अक्टूबर को अजय अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग ले लेंगे.

Advertisement

'दृश्यम 3' की अडवांस बुकिंग 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए 22.56 करोड़ का प्री-सेल बिजनेस किया है. इसमें ब्लॉक सीट्स के आंकड़े शामिल हैं. दूसरे दिन के लिए इस मूवी ने 3.02 लाख टिकटें बेचकर 10.37 करोड़ की सेल की है. तीसरे दिन के लिए ‘दृश्यम 3’ ने 8.35 करोड़ की टिकटें बेची हैं. वहीं चौथे दिन के लिए 64.87 लाख और पांचवें दिन के लिए 60.83 लाख की बिक्री हुई. इन आंकड़ों को मिला दें तो 'दृश्यम 3' ने अब तक 12.71 लाख टिकटें बेचकर 42.56 करोड़ की अडवांस बुकिंग हासिल की है. इसमें ब्लॉक सीट्स का आंकड़ा भी जुटा हुआ है.

'दृश्यम 3' की प्री-बुकिंग के ये नंबर्स 01 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक के हैं. मूवी कल यानी 02 अक्टूबर को आएगी. दूसरे शब्दों में कहें तो इसकी अडवांस टिकट खिड़की बंद होने में अभी कुछ घंटे और बाकी हैं. इस दौरान टिकट्स की बिक्री अपने चरम पर होगी. अनुमान है कि फिल्म की ओवरऑल अडवांस बुकिंग 60 करोड़ रुपए के पार जा सकती है. वहीं ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये ओपनिंग डे पर 50 से 60 करोड़ रुपए आसानी से कमा लेगी. अजय के करियर की सबसे बड़ी शुरुआत लेने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है. उसने पहले दिन 43.50 करोड़ का बिजनेस किया था. मगर लगता है कि अजय 'दृश्यम 3' के जरिए जल्द ही नया रिकॉर्ड बनाने वाले हैं.

Advertisement

वैसे, 'दृश्यम 3' में अजय देवगन के अलावा तबु, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, कमलेश सावंत और मृणाल जाधव ने काम किया है. फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक हैं.

वीडियो: 'दृश्यम 3' के डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना को क्या ताना मारा?

Advertisement
Advertisement