Ajay Devgn, R. Madhavan और Jyothika की फिल्म Shaitaan ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया शुरुआत की है. करीब 15 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म की इतनी डिमांड होगी ऐसा तो मेकर्स ने खुद नहीं सोचा होगा. विकास बहल के डायरेक्शन में बनी इस हॉरर-सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को देखने के लिए जनता इतनी उतावली है कि थिएटर्स के मालिकों को 'शैतान' के लेट नाइट शोज़ ऑर्गनाइज़ करवाने पड़ रहे हैं.
'शैतान' की कमाई में दूसरे दिन 27% की उछाल
Shaitaan को देखने के लिए जनता इतनी उतावली है कि थिएटर्स के मालिकों को 'शैतान' के लेट नाइट शोज़ ऑर्गनाइज़ करवाने पड़ रहे हैं.
.webp?width=360)
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में 'शैतान' के लेट नाइटज़ शोज़ 10 मार्च से लगाए जाएंगे. लास्ट शो रात के 11 बजकर 55 मिनट पर होगा. वहीं मुंबई के कई मल्टीप्लेक्स जैसे सिनेपॉलिस अंधेरी, Maison Inox BKC और मूवी मैक्स, मीरा रोड पर स्थित थिएटरों के आखिरी शोज़ 'शैतान' के होंगे. जिसकी टाइमिंग 11 बजकर 59 मिनट होगी. खास बात ये है कि इतनी देर रात के शोज़ होने के बावजूद एडवांस बुकिंग में तेज़ी से ये लेट नाइट शोज़ के लिए बुकिंग हो रही है.
अजय देवगन की प्रोड्यूस की हुई इस फिल्म को जनता का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि फिल्म दो दिनों के अंदर 33 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर चुकी है. ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक 'शैतान' ने पहले दिन 14.7 करोड़ रुपए कमाए है. दूसरे दिन 18.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. थोड़ा सा गणित लगाएंगे तो पता चलेगा कि 'शैतान' ने पहले दिन से 27 परसेंट ज़्यादा दूसरे दिन कमाई कर ली.
'शैतान' का रिस्पॉन्स देखकर लग रहा है कि ये अजय की हिट फिल्म साबित होगी. कलेक्शन को छोड़ भी दिया जाए तो फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ काफी अच्छा है. मतलब इसकी खूब तारीफ हो रही है. एडवांस बुकिंग में भी 'शैतान' बढ़िया कर रही है. तीसरे दिन यानी पहले रविवार के लिए इसकी करीब 2 लाख 28 हज़ार टिकटें ऑलरेडी बिक चुकी हैं. जिससे अभी तक इसने तीसरे दिन के लिए 5.5 करोड़ रुपए कलेक्ट कर लिए हैं. ये आंकड़ें अभी और बढ़ सकते हैं.
'शैतान' के सामने बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म नहीं है. इसलिए भी इसके चलने की काफी उम्मीदें हैं. कलेक्शन को छोड़ भी दिया जाए तो फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ काफी अच्छा है. मतलब इसकी खूब तारीफ हो रही है. जो मूवी देखकर आ रहे हैं वो इसे देखने की राय दे रहे हैं. इसलिए संभव है ये फिल्म बढ़िया कमाई कर ले.
ख़ैर, 'शैतान' का रिव्यू हमने किया है. जिसे आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ भी सकते हैं. चाहें तो इसका वीडियो हमारे यू-ट्यूब चैनल लल्लनटॉप सिनेमा पर जाकर देख भी सकते हैं.










