Siddhant Chaturvedi की पिछली फिल्म Kho Gaye Hum Kahan चर्चा में रही. इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ Ananya Panday और Adarsh Gourav दिखे थे. एक इंटरव्यू में सिद्धांत ने उनके करियर के लो-फेज़ वाले वक्त पर बात की. सिद्धांत ने बताया कि जब Gehraiyaan अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थी तो Ranbir Kapoor और Alia Bhatt का एक लंबा मैसेज आया था. इसके अलावा Vicky Kaushal और Ayushmann Khurrana ने भी उन्हें इस बारे में समझाया था.
'गहराइयां' फ्लॉप हुई, रणबीर-आलिया ने सिद्धांत चतुर्वेदी को लंबा-चौड़ा मैसेज कर दिया
Siddhant Chaturvedi ने बताया कि उनके करियर के लो-फेज़ वाले वक्त में Ayushmann Khurrana ने भी उन्हें बहुत कुछ समझाया था.

हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सिद्धांत ने कहा-
"मुझे इंडस्ट्री से कोई भी पर्सनल उम्मीदें नहीं हैं.सिर्फ प्रोफेशनली ही एक्सपेक्टेशन्स रखता हूं. हर कोई बहुत अच्छा है, मुझसे बात करता है और मेरी तारीफ करता है. जब मैं कुछ अच्छा करता हूं.लेकिन जब मेरा लो फेज़ था तब ऐसा नहीं था. जब मैं पार्टीज़ में जाता था, वो मुझसे बात करते थे और कहते- 'ये सभी के साथ होता है'. मैंने आयुष्मान खुराना से इस बारे में बात की थी.उन्होंने कहा था कि अच्छा हुआ ये सब कम उम्र में ही हो गया. अब मैं जानता हूं कि इन सबको कैसे मैनेज करना है. अगर ये बाद में होता तो मुझे समझ ही नहीं आता कि करना क्या है? आयुष्मान ने कहा था- 'फूंक-फूंक कर कदम रखो'."
सिद्धांत ने आगे रणबीर, आलिया और विकी कौशल का भी जिक्र किया. सिद्धांत ने कहा-
"मैं तो विकी कौशल और रणबीर कपूर से हैरान रह गया था.रणबीर से मेरी लंबी बात हुई थी. उन्होंने मुझे कहा कि चिल करो.मैंने कहा- 'नहीं पता भाई, कुछ नहीं चल रहा है.'इस पर रणबीर बोले थे-'काम करते रहो. इस बारे में मत सोचो कि बाकी लोग 100 काम कर रहे. 100 जगह दिख रहे हैं.' वो उनके काम करने का तरीका है. वो कही नहीं हैं लेकिन हर जगह हैं. रणबीर और आलिया ही सिर्फ ऐसे दो लोग हैं जिन्होंने मुझे 'गहराइयां' के बाद लंबा-चौड़ा मैसेज किया था."
सिद्धांत से रणबीर बोले थे कि उन्हें उम्मीद थी कि फिल्म 'रॉकेट सिंह' उनके करियर की 'मुन्नाभाई MBBS' साबित होगी. सिद्धांत ने कहा-
"रणबीर बोले- जब तू सोच नहीं रहा होगा तब फिल्म चलेगी. मैं 'खो गए हम कहां' से इतनी उम्मीद नहीं कर रहा था. मैंने कहा था कि हमने इस फिल्म को कुछ लोगों के लिए बनाया है. वो हमें प्यार देंगे. मुझे नहीं पता था कि उसे इतने लोग पसंद करेंगे."
सिद्धांत को रणवीर सिंह की 'गली बॉय' में काफी पसंद किया गया था.इसके अलावा फिल्म 'गहराइयां' और 'फोन भूत' में भी उनका काम पसंद किया गया. 'गहराइयां', 11 फरवरी 2022 को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी. फिल्म में सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और धैर्य करवा दिखे थे. फिल्म के डायरेक्टर शकुन बत्रा थे. इसके अलावा भले ही 'बंटी और बबली 2' औसत फिल्म रही लेकिन सिद्धांत को पसंद किया गया. सिद्धांत की पिछली फिल्म 'खो गए हम कहां' थी. सिद्धांत की अपकमिंग फिल्म Yudhra है.









