The Lallantop

'धुरंधर' के बाद अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म करने जा रहे हैं रणवीर सिंह!

इससे पहले 'धुरंधर' उनकी सबसे बड़ी फिल्म थी. दोनों पार्ट्स को मिलाकर उसका टोटल बजट 280 करोड़ रुपये के आसपास का था.

Advertisement
post-main-image
'प्रलय' में पहले आलिया भट्ट को कास्ट करने की खबरें भी आ रही थीं.

Don 3 से अलग होने के बाद Ranveer Singh ने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. Pralay नाम की ये फिल्म ज़ॉम्बी-एपोक्लिप्स थीम के इर्द-गिर्द बनाई जाएगी. रणवीर इसे अपने करियर की सबसे ज़रूरी फिल्म की तरह देख रहे हैं. खासकर इसलिए क्योंकि इस प्रोजेक्ट से वो बतौर प्रोड्यूसर अपने नए करियर की शुरुआत कर रहे हैं. खबर है कि ये फिल्म Dhurandhar से भी बड़े बजट पर बनाई जाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'प्रलय' एक हाई-कॉन्सेप्ट ज़ॉम्बी-एपोक्लिप्स फिल्म होगी. इसका बैकड्रॉप कोविड-19 पैंडेमिक पर रखा जाएगा. इसमें मुंबई शहर को कहानी का केंद्र बनाया गया है. फिल्म में लार्ज स्केल एक्शन के साथ इंसानी रिश्तों की परतें भी खोली जाएंगी. खबर है कि इस मूवी को लगभग 300 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया जाएगा. ये बात 'प्रलय' को रणवीर के करियर की सबसे महंगी फिल्म बना देती है. इससे पहले 'धुरंधर' उनकी सबसे बड़ी फिल्म थी. दोनों पार्ट्स को मिलाकर उसका टोटल बजट 280 करोड़ रुपये के आसपास का था.

रणवीर ने पिछले दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस 'मां कसम फिल्म्स' की शुरुआत की है. 'प्रलय' इस बैनर की पहली फिल्म होने जा रही है. प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने कहा,

Advertisement

"रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए बैकएंड प्रॉफिट शेयरिंग का फैसला किया है. इसलिए वो स्क्रिप्ट से लेकर वीएफएक्स प्लानिंग तक, हर काम से जुड़े हुए हैं. ये उनकी प्रोडक्शन कंपनी मां कसम फिल्म्स की पहली मूवी भी है. इस वजह से ये प्रोजेक्ट उनके लिए और भी खास बन गया है."

'प्रलय' एक वीएफएक्स हैवी फिल्म होगी. इसका ज्यादातर हिस्सा ग्रीन स्क्रीन पर शूट किया जाएगा. मगर रणवीर फिल्म की स्क्रिप्ट से कोई समझौता नहीं कर रहे हैं. इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़ दें तो भारत में अबतक ज़ॉम्बी केंद्रित फिल्में नाममात्र को ही बनी हैं. इसलिए वो चाहते हैं कि लोगों को बिल्कुल नए तरह का एक्सपीरियन्स मिले. 

फिल्म को जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. वो चर्चित फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं. जय 'स्कैम 1992' जैसी वेब सीरीज के को-डायरेक्टर रह चुके हैं. मगर बतौर डायरेक्टर, 'प्रलय' उनकी पहली फिल्म होने जा रही है. रिपोर्ट्स हैं कि 'लोका' फ़ेम कल्याणी प्रियदर्शन भी इस मूवी से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं. मगर इस बात की कोई ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. फिल्म की शूटिंग मई-जून 2026 से शुरू हो जाएगी. फ़िलहाल इसके प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है.

Advertisement

वीडियो: 'डॉन 3' विवाद पर रणवीर ने कहा- उन्हें निकाल ऋतिक के साथ फिल्म बनाने वाले थे

Advertisement