The Lallantop

खतरे में है आपका ATM कार्ड, ये काम कर लो वरना एकाउंट हो जाएगा साफ

अगर अभी लापरवाही बरती, तो आपके पैसों से कोई और दीवाली मनाएगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

अभी दो दिन पहले खबर आई थी कि SBI ने सिक्यॉरिटी से जु़ड़े खतरे की वजह से अपने करीब 6 लाख कस्टमर्स के डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं. बाद में पता चला कि सिर्फ SBI ही नहीं, बल्कि यस बैंक, ICICI, एक्सिस और HDFC बैंक भी सिक्यॉरिटी खतरे से जूझ रहे हैं.

Advertisement

खतरा ये है कि इन बैंकों के कस्टमर्स जब किसी थर्ड पार्टी एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो पैसा नहीं निकलता, जबकि अकाउंट से कट जाता है. RBI इस मामले में दिलचस्पी ले रहा है, वित्त मंत्रालय तक बात पहुंच चुकी है और सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं. लेकिन, सबसे जरूरी बात ये कि कस्टमर्स खुद सावधान रहें.

अगर आपके पास डेबिट कार्ड है तो किसी भी फ्रॉड से बचने के लिए ये सावधानी जरूर बरतें:

Advertisement

#

अभी कुछ दिनों तक सिर्फ अपने ही बैंक के एटीएम से चिपके रहें. खतरा तभी ज्यादा है, जब दूसरे एटीएम से पैसे निकाले जा रहे हैं. तो जो भी, जितना भी ट्रांजैक्शन करना हो, अपने बैंक के एटीएम से करें.

#

अगर आपको कोई फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन करना है तो अपने पर्सनल इंटरनेट कनेक्शन का यूज करें. ऐसे ट्रांजैक्शंस के लिए पब्लिक वाई-फाई या साइकर कैफे का यूज न करें.

#

अगर आपने अपने कार्ड से कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया है, फिर भी आपके पास इसके अलर्ट आ रहे हैं तो तुरंत अपने बैंक से कॉन्टैक्ट करें. ट्रांजैक्शन कितने भी कम रुपए का हो, लापरवाही मत बरतिए, क्योंकि बाद में बड़ा चूना लग सकता है.

Advertisement

#

अपने डेबिट कार्ड का पिन नंबर बदल दें. ये चाहे अपने बैंक की एटीएम मशीन के जरिए बदलें या नेट बैंकिंग के जरिए, लेकिन बदल जरूर दें.

#

अगर आप मोबाइल बैंकिंग कर रहे थे और आपका फोन खो गया है, तो अपने कार्ड को तुरंत ब्लॉक कर दीजिए.

#

नेट बैंकिंग का पासवर्ड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के पिन नंबर वगैरह मोबाइल में सेव करके न रखें.

#

अपने बैंक की ब्रांच में कार्ड बदलने को लेकर बात कीजिए. अगर जरूरत हो तो अपना डेबिट कार्ड चेंज कर दीजिए.

#

RBI ने सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वो इस खतरे के बारे में अपने कस्टमर्स को बताएं. बैंकों को मेसेज और मेल, दोनों भेजने के लिए कहा गया है. तो अगर अभी तक आपके पास अलर्ट नहीं आ रहे हैं, तो अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर अकाउंट के साथ रजिस्टर कराएं.

Advertisement