BMCM के बाद इस फिल्म में दिखेंगे अक्षय-टाइगर, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पहला सीज़न पूरा, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में अक्षय ओबेरॉय. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में दिन-भर जो भी हुआ, आपको यहां पर सब जानने मिल जाएगा. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी सभी खबरें:
BMCM के बाद इस अब फिल्म में साथ आएंगे अक्षय-टाइगर
अक्षय कुमार पहले से ही 'सिंघम अगेन' का हिस्सा थे. पिछले साल अनाउंस किया गया कि टाइगर श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे.

1. 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' में लौटना चाहते थे जोश ब्रोलिन
हॉलीवुड एक्टर जोश ब्रोलिन 'डेडपूल एंड वोल्वरीन' के नए पार्ट में नहीं दिखाई देंगे. पिछले पार्ट में उन्होंने केबल का किरदार निभाया था. द प्लेलिस्ट को दिए एक इंटरव्यू में जोश ने बताया, "मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था, पर मुझे फिल्म के लिए कोई कॉल नहीं आया." जोश को थैनोस का रोल निभाने के लिए जाना जाता है.
2. जल्द शुरू होगा राजामौली- महेश बाबू की फिल्म का शूट
हिन्दुस्तान टाइम्स ने एक सोर्स के हवाले से बताया कि एस.एस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म SSMB 29 का शूट इस साल अगस्त या सितम्बर से शुरू हो सकता है. फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है. महेश बाबू की भी अपने किरदार के लिए तैयारियां शुरू कर चुके हैं.
3. 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पहला सीज़न पूरा
कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पहला सीज़न पूरा हो गया है. अर्चना पूरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर के इस बात की जानकारी दी. कपिल के इस शो के पहले सीज़न में रणबीर कपूर. रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, आमिर खान विकी, कौशल, परिणीति चोपड़ा जैसे मेहमान नज़र आए.
4. BMCM के बाद इस फिल्म में दिखेंगे अक्षय-टाइगर
'बड़े मियां छोटे मियां' के बाद अब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नज़र आएंगे. अक्षय कुमार पहले से ही 'सिंघम अगेन' का हिस्सा थे. पिछले साल अनाउंस किया गया कि टाइगर श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे. हालांकि अभी ये साफ़ नहीं है कि दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे या नहीं.
5. 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में अक्षय ओबेरॉय
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कास्ट में अक्षय ओबेरॉय का नाम भी जुड़ गया है. ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं. सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.
6. 'बद्तमीज गिल' में अपारशक्ति के साथ वाणी कपूर
बॉक्सऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक़ अपारशक्ति खुराना की अगली फिल्म 'बदतमीज़ गिल' में उनके अपोजिट वाणी कपूर काम कर रही हैं. फिल्म में परेश रावल भी नज़र आएंगे. ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. खबर है कि मेकर्स इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ करने का प्लान कर रहे हैं.













