Yash की Toxic रिलीज के बाद से लगातार ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना कर रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भरपूर नेगेटिविटी फैली हुई है. मगर इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. 1 सितंबर को Dhurandhar के डायरेक्टर Aditya Dhar यश के सपोर्ट में उतर गए. इस चीज़ ने बहुत सारे लोगों को हैरान कर दिया. क्योंकि ‘टॉक्सिक’ का क्लैश आदित्य धर की ही ‘धुरंधर 2’ से होना था. हालांकि ऐन वक्त पर वो क्लैश टल भी गया. बावजूद इसके लोग आदित्य के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं.
जो यश 'धुरंधर 2' से भिड़ने वाले थे, उन्हीं की 'टॉक्सिक' के सपोर्ट में उतर आए आदित्य धर
सोशल मीडिया पर 'टॉक्सिक' की हो रही ट्रोलिंग के बीच आदित्य धर ने यश के समर्थन में पोस्ट किया है. इसके बाद पब्लिक आदित्य धर की दाद दे रही है.


दरअसल, यश की 'टॉक्सिक' पहले 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी. ये तारीख ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने काफी पहले अनाउंस कर दी थी. फिर दिसंबर 2025 में ‘धुरंधर’ रिलीज़ हुई. और उसके आखिर में बताया गया कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज़ होगी. इस क्लैश को लेकर सोशल मीडिया पर नित नए चर्चे और बहसबाज़ी होती. कोई ‘धुरंधर’ के मेकर्स को दोषी ठहराता, तो कोई यश को अपने पांव पीछे खींचने का मशविरा देता.
मगर 4 मार्च को ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध का हवाला देते हुए फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी. नई रिलीज डेट 4 जून तय हुई. इसे जनता ने ऐसे देखा कि यश ने ‘धुरंधर 2’ से टकराना टाला. क्योंकि ‘धुरंधर’ के बाद मार्केट में ‘धुरंधर 2’ की भयंकर डिमांड थी. और उस फिल्म से टकराने का मतलब नुकसान उठाना था. मगर असली खेल तब हुआ, जब ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने अपनी फिल्म 4 जून से भी आगे बढ़ा दी. इस फैसले के पीछे फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रिब्यूशन पार्टनरशिप को ज़िम्मेदार ठहराया गया. दो बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार 'टॉक्सिक' की फाइनली 26 अगस्त को रिलीज़ हुई.
उसके बाद फिल्म के साथ क्या हुआ, ये अब किसी से छुपा नहीं है. 'टॉक्सिक' ने पहले दिन भारत में 120.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली. पहले सोमवार को ही इसका कलेक्शन सिंगल डिजिट में पहुंच गया. अब तक फिल्म का टोटल इंडिया कलेक्शन 250 करोड़ रुपए भी नहीं पहुंच सका है. वहीं, आदित्य धर की 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस ट्रेंड इससे बिल्कुल अलग रहा था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 121.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद इसकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली. और पहले हफ्ते में इस फिल्म ने दुनियाभर से 687.43 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था.
इसलिए पब्लिक आदित्य धर के ‘टॉक्सिक’ सपोर्ट को लेकर हैरान है. लोगों का कहना है कि जो फिल्म आदित्य की फिल्म से भिड़ने वाली थी, आदित्य ने उसे भी समर्थन दिया. जो कि उनका बड़प्पन है. इस पोस्ट ने एक नई बहस को जन्म दे दिया. एक तबका ये कह रहा है कि शायद आदित्य धर के आने वाले प्रोजेक्ट से यश भी जुड़ सकते हैं. इसीलिए आदित्य ने उनके पक्ष में सोशल मीडिया पोस्ट किया. मगर फिलहाल ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, जो इस अफवाह को बल दे सके. न तो आदित्य धर ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस की है, न यश ने. यश जल्द ही ‘रामायण’ में रावण के रोल में नज़र आने वाले हैं. ये फिल्म दुनियाभर में 6 अक्टूबर और इंडिया में 8 अक्टूबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. 8 अक्टूबर को ही दिवाली पड़ रही है.
वीडियो: किस मामले में 'आदिपुरुष' से भी फिसड्डी निकली यश स्टारर 'टॉक्सिक'?













