बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट का शिकार हो गईं. उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. एक्सीडेंट के बाद उन्हें बाली में ही डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया. लेकिन अब एक्ट्रेस को एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया है. शनिवार, 3 अक्टूबर को उनका ऑपरेशन होना है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस को एयर एम्बुलेंस के जरिए भारत लाया गया. नुसरत का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें उन्हें स्ट्रेचर पर हॉस्पिटल के कपड़ों में ले जाते हुए देखा सकता है. वीडियो में वह परेशान और दर्द से कराहती देखी गईं. एक्ट्रेस की नाक में एक छोटी सी ट्यूब और हाथ में IV ड्रिप लगी थी.
नाक में ट्यूब, हाथ में ड्रिप… नुसरत भरूचा को क्या हुआ? बाली से एयरलिफ्ट होकर पहुंचीं मुंबई
Nushrat Bharucha को Bali में रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई है. वह इंडोनेशिया घूमने और काम के सिलसिले में गई थी. अब उन्हें Airlift करके मुंबई ला दिया गया है. यहां उनका ऑपरेशन होना है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले नुसरत की टीम की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया. इसमें उन्होंने एक्ट्रेस के एक्सीडेंट होने की बात की पुष्टि की. साथ ही उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगने की जानकारी दी गई. स्टेटमेंट में बताया गया कि एक्ट्रेस बाली में मेडिकल निगरानी में हैं. डॉक्टरों की जांच के बाद ही उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी.
हालांकि, बयान में यह नहीं बताया कि उनका एक्सीडेंट कैसे हुआ? रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत बाली में काम के साथ-साथ छुट्टी मनाने गई थीं.
यह भी पढें: तमिलनाडु के CM विजय का अलग अंदाज, लेडीज बस में करने लगे कंडक्टर का काम
टाइगर के साथ नजर आएंगीबता दें कि नुसरत भरूचा टाइगर श्रॉफ के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म दोनों कलाकारों का पहला ऑन-स्क्रीन प्रोजेक्ट होगा. इससे पहले भी नुसरत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इनमें ‘छलांग’, ‘अजीब दास्तां’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘छोरी’, ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ शामिल है. ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फिल्म से नुसरत को काफी फेम मिला था.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: शहीद अजय आहूजा से बालाकोट तक... फाइटर पायलट अनुपम बनर्जी ने बताई अंदर की कहानी










