The Lallantop

''जिस तरह शाहरुख सिगरेट पीते थे, कोई नहीं पी सकता''

'कोयला' पर बात करते हुए प्रदीप ने बताया शाहरुख खान सेट पर बहुत अच्छा व्यवहार करते थे. काम के प्रति बहुत समर्पित थे. मगर उनकी सिगरेट की लत बहुत हैरान करने वाली थी.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की फिल्म कोयला के एक सीन में उनके पूरे बदन पर सच में आग लग गई थी.

Shahrukh Khan और Madhuri Dixit की साल 1997 में एक फिल्म आई थी. जिसका नाम था Koyla. एक्शन-थ्रिलर फिल्म. जिसके एक सीन को शूट करते हुए शाहरुख मरते-मरते बचे थे. फिल्म में अमरीश पुरी विलेन बने थे और एक्टर प्रदीप रावत ने पुलिस कमिश्नर का रोल प्ले किया था. प्रदीप ने रिसेंटली बताया कि सेट पर वो शाहरुख खान की स्मोकिंग की आदत को देखकर बहुत हैरान थे. उन्होंने फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर रहे Hrithik Roshan पर भी बात की.

Advertisement

Siddharth Kannan से बात करते हुए प्रदीप रावत ने फिल्म इंडस्ट्री और अपने रोल्स पर चर्चा की. उनकी Aamir Khan संग फिल्म 'गजनी' पर भी बात की. आमिर के काम करने के तरीके की तारीफ की. राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी 'कोयला' पर बात करते हुए प्रदीप ने बताया कि राकेश रोज़ रात में शूटिंग के बाद एक्टर्स और टीम के साथ पार्टी करते थे. उन्होंने कहा,

''राकेश रोशन जी बहुत बड़े दिल वाले आदमी हैं. शूटिंग के दौरान ऐसी एक भी शाम नहीं होती थी जो बिना पार्टी किए बीत जाए. अगर ऐसी कोई शाम होती तो उस दिन राकेश रोशन कैमरे के पीछे नहीं होते थे. वो शूट के बाद सभी को बुलाते थे. उनके खाने और सारी चीज़ों की व्यवस्था होती थी. उसके बाद वो लोग डिस्को भी जाते थे. वो सभी के रूम पर जाकर उन्हें बुलाते थे.''

Advertisement

प्रदीप ने ऋतिक रोशन पर भी बात की. कहा,

''मुझे याद है ऋतिक रोशन फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे. वो हर शाम को जॉनी लीवर के पास आते थे उन्हें स्क्रिप्ट देने. उनके होटल रूम में आकर वो जॉनी को अगले दिन के शूटिंग के लिए उनके सीन्स और स्क्रिप्ट, डायलॉग्स वगैरह देते थे.''

प्रदीप ने कहा कि शाहरुख को स्मोक करते देख हैरान रह गए थे. उन्होंने कहा,

Advertisement

''मैं उस वक्त शाहरुख खान के बहुत करीब नहीं था. शूटिंग के वक्त शाहरुख हमेशा वेल मैनर्ड तरीके से रहते थे. वो बहुत अच्छे इंसान हैं. मगर एक चीज़ जो मुझे बड़ी हैरान कर गई वो थी उनकी स्मोकिंग की लत. मैंने किसी भी एक्टर को शाहरुख की तरह सिगरेट पीते नहीं देखा. वो एक सिगरेट जलाते, फिर दूसरी, फिर तीसरी. वो सही मायने में चेन स्मोकर थे. मगर फिल्मों के प्रति उनका डेडिकेशन कमाल का है.''

ख़ैर प्रदीप रावत की बात करें तो उन्होंने 'सरफरोश', 'लगान', 'रेबेल', 'चैलेंज', 'राजकुमार', 'दुश्मनी', 'मेरी जंग', 'इंसाफ', 'काश', 'देश के दुश्मन' जैसी हिंदी फिल्मों के साथ बहुत सारी साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वो दूरदर्शन पर आने वाले शो 'चंद्रकांता' में भी थे. जिसमें वो हिम्मत सिंह के रोल में नज़र आए थे. 

वीडियो: King में शाहरुख खान के किरदार को लेकर बड़ी डिटेल बाहर आई है

Advertisement