Shah Rukh Khan स्टारर King में Abhishek Bachchan मेन विलन का रोल कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म और शाहरुख के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की. साथ ही बताया कि शाहरुख ने कई मौकों पर उनके करियर की ज़िम्मेदारी ली है.
फिल्म पूरी भी नहीं हुई और अभिषेक बच्चन अभी से शाहरुख की 'किंग' को अपनी फेवरेट फिल्म बताने लगे!
अभिषेक बच्चन ने बताया कि शाहरुख ने हमेशा उनके करियर की ज़िम्मेदारी ली है.

BBC को दिए हालिया इंटरव्यू में एक्टर बनने से पहले अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए अभिषेक बताते हैं,
“बचपन में मैं हर रविवार आदित्य चोपड़ा के घर क्रिकेट खेलने जाया करता था. मेरे साथ उदय चोपड़ा, ऋतिक रोशन और सिकंदर खेर भी होते थे. शाहरुख खान भी कभी-कभी हमारे साथ क्रिकेट खेलने आया करते थे. इस दौरान वो हम सभी को गाइड करते थे.”
बातचीत के दौरान अभिषेक ने शाहरुख को अपने बड़े भाई जैसा बताया और कहा,
"शाहरुख मेरे बड़े भाई जैसे हैं. मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और उनकी बेहद इज़्ज़त करता हूं. उन्होंने कई बार मेरे करियर की पर्सनल रिस्पॉन्सिबिलिटी ली है. किंग में भी ऐसा ही हुआ है."
इसके बाद अभिषेक ने शाहरुख से मिली एक पुरानी सीख को याद किया. उन्होंने बताया कि एक्टिंग में डेब्यू करने से पहले उन्होंने शाहरुख से पूछा था कि उनकी पसंदीदा फिल्म कौन सी है. जिस पर शाहरुख ने कहा,
"मेरी पसंदीदा फिल्म वही है जो मैं अभी कर रहा हूं. क्योंकि अगर वो मेरी पसंदीदा फिल्म नहीं है, तो मैं उसे क्यों कर रहा हूं?"
अभिषेक ने बताया कि शाहरुख की ये बात उन्हें आज भी याद है. इसी सोच के साथ उन्होंने कहा,
"मैं अभी जो कर रहा हूं, वो मेरी पसंदीदा फिल्म है. जो बीत चुका है मैं उसके बारे में नहीं सोचता. अभी किंग मेरी पसंदीदा फिल्म है."
'किंग' को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल और अरशद वारसी भी नजर आएंगे. करीना कपूर के भी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस करने की चर्चा है. 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका बॉक्स ऑफिस पर 'एवेंजर्स: डूम्सडे’, ‘ड्यून 3’ और ‘जुमानजी 5’ जैसी फिल्मों से क्लैश होगा.
वीडियो: 'रामायण' या फिर 'किंग'! किस फिल्म की राह का रोड़ा बनेगी 'मातृभूमि'?









