The Lallantop

आमिर ने बताया, डिप्रेशन के वक्त सलमान से हुई गहरी दोस्ती, रोज़ मिलने आते, घंटों बातें होती

आमिर खान ने बताया कि उनकी और सलमान खान की दोस्ती 'अंदाज़ अपना-अपना' के सेट पर नहीं हुई थी.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान और आमिर खान एक साथ 'अंदाज़ अपना-अपना' फिल्म में नज़र आए थे.

Aamir Khan इन दिनों अपनी मूवी, Sitaare Zameen Par की वजह से चर्चा में हैं. मूवी ने शुरुआती दोनों हफ्तों में अच्छा बिज़नेस किया है और सफल साबित हो रही है. हाल ही में आमिर प्रमोशन के सिलसिले में दी लल्लनटॉप के शो 'गेस्ट इन द न्यूज़रूम' में मेहमान बनकर शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी निजी ज़िंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक पर चर्चा की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस इंटरव्यू में आमिर ने अपनी और Salman Khan की दोस्ती पर बात की. उन्होंने बताया कि सलमान से उनकी दोस्ती कैसे हुई. दोस्ती से पहले वो सलमान के बारे में क्या सोचा करते थे. आमिर ने इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने सलमान के साथ राजकुमार संतोषी की फिल्म 'अंदाज़ अपना अपना' की थी, तो उन्हें लगा नहीं था कि वो सलमान से दोस्ती कर सकते हैं.

आमिर ने कहा,

Advertisement

"सलमान सेट पर लेट आते थे. चीज़ें प्लान के हिसाब से नहीं हो पाती थीं. तब मुझे लगा था कि हम कभी दोस्त नहीं बन पाएंगे."

2001 में आमिर और सलमान की दोस्ती ने तब नया मोड़ लिया जब आमिर का अपनी पहली बीवी रीना दत्ता से अलग हो गए. आमिर ने बताया कि वो उस वक्त वो डिप्रेशन से गुज़र रहे थे. रोज़ रात में शराब पिया करते थे. उस वक्त आमिर का किसी से मिलने का मन नहीं होता था . मगर आमिर उनसे मिलने ज़रूर जाते थे. दोनों में घंटों बातचीत होती थी.

आमिर ने बताया,  

Advertisement

''उस वक्त मेरी उनसे दिल से बातें हुईं. मैंने उन्हें अपने बारे में बहुत कुछ बताया. उन्होंने भी मुझसे बहुत सी पर्सनल बातें शेयर कीं. तब से हमारी दोस्ती मज़बूत होने लगी.''

आमिर ने ये भी बताया कि सलमान और शाहरुख खान की तरह, उनके घर के बाहर कभी फैन्स की भीड़ क्यों नहीं लगती. आमिर ने कहा,

''ऐसा सिर्फ एक बार हुआ था. किरण तीन-चार साल के लिए कार्टर रोड पर किसी दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट हो गईं. क्योंकि हमारे घर का रेनोवेशन चल रहा था. उस बिल्डिंग में जैकी श्रॉफ भी रहते थे. एक दिन मैंने बिल्डिंग के बाहर देखा तो बहुत सारी भीड़ दिखी. मैं खुश हो गया कि लोग मुझसे मिलने आए हैं. इसीलिए मैं नीचे उतरा. मैं वहां मौजूद कुछ लोगों से मिला भी. मगर बाद में पता चला कि वो मुझसे नहीं जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ से मिलने और उन्हें देखने के लिए घर के बाहर खड़े थे.''

ख़ैर, आमिर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इन दिनों दो प्रोजेक्ट्स हैं. वो राजकुमार हीरानी के साथ दादा साहब फाल्के की बायोपिक करने जा रहे हैं. इसके बाद वो लोकेश कनगराज के साथ सुपरहीरो फिल्म करेंगे. दी लल्लनटॉप के इंटरव्यू में ही आमिर ने बताया कि उन्हें किशोर कुमार की बायोपिक भी ऑफर हुई है. जो वो करना चाहते हैं. 

वीडियो: आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' ने दूसरे दिन कमाल की कमाई की

Advertisement