The Lallantop

पिता के गुस्से से डरकर चूहों की तरह छिप जाते थे आमिर खान

आमिर खान ने बताया उनके पिता ताहिर हुसैन खान से वो बहुत ज़्यादा डरते थे.

Advertisement
post-main-image
आमिर खान ने बताया उनके पिता को किसी भी बात पर गुस्सा आ जाता था.

Aamir Khan बीते दिनों 'दी लल्लनटॉप' के खास प्रोग्राम 'गेस्ट इन द न्यूज़रूम' (GITN) में आए. करीब 5 घंटे की इस लंबी बात-चीत में आमिर ने अपने फिल्मी करियर से लेकर अपने परिवार, दोस्तों, माता-पिता सभी पर तसल्ली से बात की. इसी इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता ताहिर हुसैन खान के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि अब समझ आता है कि पिता को उस वक्त एंगर ईश्यूज़ थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आमिर खान ने बताया कि उनके पिता ताहिर को लोग उनके गुस्से की वजह से जानते थे. किसी को कभी भी डांट देते थे. आमिर ने बताया,

''अब्बा जान बहुत मोहब्बती थे. मगर उसके साथ-साथ उन्हें गुस्सा बहुत आता था. किस बात पर कब गुस्सा आ जाए, कुछ समझ नहीं आता था. उनका गुस्सा बहुत तेज़ था. किसी को कभी भी डांट देते थे.''

Advertisement

आमिर ने आगे बताया कि वो अपने पिता के गुस्से से बहुत ज़्यादा डरते थे. जब पिता घर आते थे तो आमिर डर के छिप जाते थे. आमिर ने कहा,

''मेरे पिता से हम बहुत डरते थे. जब घर की घंटी बजती थी तो हम सब जान जाते थे. हम चूहों की तरह यहां-वहां भागने लगते थे. जैसे चूहे भागते हैं ना यहां-वहां बिलों में. वैसे हम उनसे भागने लगते थे कि पता नहीं किस बात पर उन्हें गुस्सा आ जाए. वो डांट दें. तो हम उनसे डरते थे. हम चारों बच्चें. मगर उन्होंने हम लोगों को बहुत अच्छी परवरिश दी. मगर वो बहुत टफ फादर थे.''

जब आमिर से पूछा गया कि क्या उनके फादर को एंगर ईश्यू था, तो बोले,

Advertisement

''मैं अब अनुमान ही लगा सकता हूं. उस वक्त तो हम सब बहुत छोटे थे. ज़्यादा इस बारे में कुछ पता नहीं था. साइकोलॉजी के बारे में भी नहीं पता था. मगर अब हम सब चीज़ के बारे में जानते हैं. आज हम कह सकते हैं कि उन्हें एंगर ईश्यू था.''

आमिर खान ने अपनी मां ज़ीनत हुसैन के बारे में भी बात की. बताया कि कैसे आर. एस. प्रसन्ना ने उनकी मां से 'सितारे ज़मीन पर' में एक्टिंग करवाई. साथ ही अपनी फिल्म जर्नी और अपने को-स्टार्स पर भी खुलकर तसल्ली से बातचीत की.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: आमिर खान का सबसे लंबा इंटरव्यू, 'सितारे जमीन पर', तलाक, शाहरुख-सलमान, अंडरवर्ल्ड, सब पर हुई बात

Advertisement