The Lallantop

'पठान' के शाहरुख-सलमान वाले सीन पर बोले आमिर-"नई पीढ़ी ज्यादा टैलेंटेड है"

'पठान' के क्लाइमैक्स में सलमान और शाहरुख कहते हैं- "नए बच्चों पर नहीं छोड़ सकते, हमें ही करना पड़ेगा." आमिर इस बात से इत्तेफ़ाक नहीं रखते.

Advertisement
post-main-image
'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाई की थी.

Pathaan को सिर्फ Shah Rukh Khan के बॉक्स ऑफिस रैम्पेज के लिए नहीं, बल्कि Salman Khan के कैमियो के लिए भी याद किया जाता है. क्लाइमैक्स में शाहरुख के साथ उनके एक्शन और ब्रोमैंस पर लोगों ने खूब सीटियां बजाई थीं. उसी सीन में दोनों ने ये दावा भी किया था कि नई पीढ़ी उनकी जगह नहीं ले पाएगी. मगर Aamir Khan इस बात से इत्तेफ़ाक नहीं रखते. उनके मुताबिक, नई पीढ़ी पहले वालों से ज़्यादा टैलेंटेड है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शाहरुख फिल्म में 'पठान' नाम के स्पाय के किरदार में थे. वहीं सलमान YRF स्पाय यूनिवर्स के पहले जासूस टाइगर के रोल में कैमियो करते हैं. क्लाइमैक्स की मार-धाड़ के बाद दोनों फुर्सत से बैठते हैं. फिर बतौर स्पाय अपना फ्यूचर प्लान डिस्कस करने लगते हैं. हालांकि उनकी बातचीत का मेटा रेफरेंस नई पीढ़ी के एक्टर्स से था.

दोनों बगैर नाम लिए कुछ एक्टर्स की चर्चा करते हैं. ऐसे एक्टर्स, जो सलमान-शाहरुख के बाद फिल्म इंडस्ट्री का जिम्मा संभाल सकें. मगर फिर उन्हें लगता है कि नए लोगों में वो बात नहीं है. उस बातचीत का अंत शाहरुख के एक स्टेटमेंट से होता है, जो बाद में खूब वायरल भी हुआ था. उसमें वो सलमान से कहते हैं,

Advertisement

"हमें ही करना पड़ेगा भाई. देश का सवाल है. बच्चों पर नहीं छोड़ सकते."

शाहरुख और सलमान की इस बातचीत को एक्टर्स की नई पीढ़ी पर एक चुटकी की तरह देखा गया था. मगर आमिर उनसे सहमत नहीं हैं. वैरायटी इंडिया के साथ हुए इंटरव्यू में वो कहते हैं,

“मेरे हिसाब से हर पीढ़ी के अपने हीरो और हीरोइन होते हैं. समय बदलता है तो नए लोग आते हैं और अपने काम से लोगों के दिलों को छूते हैं. कुछ लोग कहते हैं कि सुपरस्टार्स का दौर खत्म हो गया है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. नई पीढ़ी अपने नए सुपरस्टार्स लेकर आएगी. हाल में सैयारा हिट हुई. उसमें चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे जैसे नए और टैलेंटेड एक्टर्स सामने आए.”

Advertisement

बातचीत के दौरान आमिर ने 'पठान' से शाहरुख-सलमान वाले सीन का भी ज़िक्र किया. वो कहते हैं,

"पठान में एक बहुत मजेदार सीन था. मैंने पूरी फिल्म नहीं देखी, क्योंकि मैं ज़्यादा फिल्में नहीं देखता. लेकिन मुझे उस सीन के बारे में बताया गया, तो मैंने उसे यूट्यूब पर देखा. फिल्म के अंत में सलमान और शाहरुख बात ये चर्चा कर रहे होते हैं कि आगे क्या होगा."

आमिर ने कहा कि उस सीन को भले ही फिल्म में दिखाया गया हो, मगर उसका रेफ़रेंस असली ज़िंदगी से था. वो कहते हैं,

"बगैर नाम लिए भी लोगों ने समझ लिया था कि शाहरुख-सलमान उस सीन में क्या कहना चाह रहे हैं. लेकिन आज वही यंग एक्टर्स अपने काम से साबित कर रहे हैं कि वो पूरी तरह तैयार हैं और हमें कड़ी टक्कर दे सकते हैं. छावा के विकी कौशल, एनिमल के रणबीर कपूर और धुरंधर के रणवीर सिंह. ये सभी नाम मौजूद हैं. वो हमारी जगह लेने की पूरी क्षमता रखते हैं. मैं कहूंगा कि वो बेहद टैलेंटेड हैं. शायद हमसे भी ज्यादा टैलेंटेड. उन्होंने बगैर कुछ कहे, सिर्फ अपने काम से जवाब दिया है. ये कमाल की बात है. मैं इसकी कद्र करता हूं."

आमिर ने बताया कि दुनिया में कोई भी हमेशा के लिए नहीं होता. इंडस्ट्री में भी पुरानी पीढ़ी से बेहतर, ज़्यादा मेहनती और टैलेंटेड लोग हमेशा आते रहेंगे. वो पुराने लोगों को रिप्लेस करेंगे. क्योंकि ज़िंदगी का नियम यही है. इसलिए सीनियर कलाकारों को सभी नए स्टार्स का खुले मन से स्वागत करना चाहिए.

वीडियो: स्पाई यूनिवर्स को बचाने के लिए किसके पास पहुंचे आदित्य चोपड़ा?

Advertisement