The Lallantop

'तारे ज़मीन पर' के 17 साल बाद इसलिए साथ आए आमिर खान और दर्शील सफारी

Taare Zameen Par के बाद साथ आए Aamir Khan और Darsheel Safari को देखकर पब्लिक नोस्टैल्जिक हो गई है.

Advertisement
post-main-image
आमिर खान और दर्शील सफारी 17 साल बाद साथ आए हैं.

2007 में फिल्म Taare Zameen Par रिलीज हुई थी. जिसमें Aamir Khan और Darsheel Safary लीड रोल में दिखे थे. इसे भारतीय सिनेमा में बच्चों के ऊपर बनी सबसे अच्छी फिल्मों में गिना गया. इसके 17 साल बाद आमिर और दर्शील एक बार फिर साथ आए हैं. दोनों को साथ में देखकर पब्लिक कतई फैन्स नॉस्टैलजिक हो रही. आमिर ने बताया था कि वो Sitaare Zameen Par नाम की फिल्म बना रहे हैं. ऐसे में जनता को लगा कि कहीं दर्शील भी आमिर की उसी फिल्म का हिस्सा तो नहीं हैं. मगर ऐसा नहीं है. इस बार ये दोनों लोग एक ऐड के लिए साथ आए हैं. सॉफ्ट ड्रिंक Thums Up के ऐड के लिए. ये ऐड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

इस ऐड में दिखता है कि दर्शील सफारी का बर्थडे है. पार्टी चल रही है. लेकिन उनका मूड खराब है. दर्शील अपने दादू को बताता है कि उसका मूड क्यों खराब है. आमिर ने इन्हीं दादू का रोल किया है. आगे दिखता है कि आमिर दर्शील को एक कोल्ड ड्रिंक ऑफर करते हैं. जिसके हर घूंट में उन्हें आमिर एक अलग लुक में नज़र आते हैं. कभी दुनिया के सबसे स्ट्रॉन्ग आदमी, तो कभी पहली बार आग जलाने वाली कहानी के नायक के तौर पर. इस ड्रिंक को पीने के बाद दर्शील सुपर चार्ज हो जाते हैं और फिर दोनों पार्टी एन्जॉय करने लगते हैं. इस ऐड में आमिर 6 अलग-अलग लुक्स में देखने को मिलते हैं.

Advertisement

इस ऐड को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि ऐड में भी फिल्म वाला परफेक्शन है, तो कोई इसे जबरदस्त ऐड बता रहा है. कुछ लोगों को तो ये ऐड 'सितारे ज़मीन पर' का ट्रेलर है. दूसरा तबका इस बात से मायूस है कि ये सिर्फ ऐड फिल्म है. क्योंकि वो लोग आमिर की वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं.  

तीन दिन पहले दर्शील सफारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से सभी के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. दर्शील ने दो फोटोज का एक कोलाज पोस्ट किया था. ऊपर की तस्वीर में वो आमिर खान के साथ दिख रहे थे, जो कि फिल्म 'तारे ज़मीन पर' का सीन था. दूसरी फोटो इस ऐड की थी, जहां 16 साल बाद दोनों साथ दिखे. हालांकि इस पोस्ट के वक्त पर लोगों को नहीं पता था कि ये कौन से शूट की तस्वीर है. कयास लगाए जा रहा थे कि ये 'सितारे जमीन पर' का सीन हो सकता है. आमिर इसे दर्शील के साथ मिलकर अनाउंस कर सकते हैं. मगर ऐसा नहीं हुआ.

Advertisement

'तारे जमीन पर' में दर्शील ने एक ऐसे बच्चे का रोल किया था, जो डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से जूझ रहा है. आमिर उनके स्कूल टीचर के रोल में थे. जो उसे सपोर्ट करते हैं. आमिर खान आने वाले दिनों में 'सितारे जमीन पर' दिखेंगे. ये फिल्म भी कमोबेश ऐसे ही विषय पर बेस्ड है. मगर दोनों फिल्मों का आपस में कोई कनेक्शन नहीं है.  

वीडियो: 'अंदाज अपना-अपना' के दौरान सलमान-आमिर की अनबन! शहज़ाद खान ने क्या-क्या बताया?

Advertisement