The Lallantop

आपकी 5 आदतें जो आपके दांत पीले कर रही हैं, बहुत पीले

इतने पीले की सेल्फी में मुस्कुराने में नर्वसाने लगते हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कभी-कभी अपनी ही सेल्फी देखकर करंट सा नहीं लगता? कि दांत इतने पीले कैसे हो गए? दिन में 2 बार ब्रश करने के बावजूद? और फिर डर के मारे दांत सफ़ेद करने का दावा करने वाला टूथपेस्ट खरीद लेते हैं?
तो आपके बता दें कि दांत पीले हो जाना बड़ा नॉर्मल है. और आप उन्हें आसानी से सफ़ेद भी रख सकते हैं. पहले ये जानिए कि दांत क्यों पीले हो जाते हैं. ताकि आप अपने दांतों का खयाल रख सकें.
1. भर-भर के माउथवॉश का इस्तेमाल करना
mouthwash
हम कभी-कभी ज्यादा एसिड वाला माउथवॉश ले आते हैं जो दांत के ऊपर बनी नेचुरल कवरिंग को काट देता है.

तरह अरह के खाने से मुंह में छोटी मात्रा में एसिड बनता है. जिसे हमारे मुंह मैं मौजूद थूक बैलेंस कर दांतों को बचा लेता है. भारी भाषा में इसको मुंह में pH मेंटेन करना कहते हैं. हम लोग माउथवॉश खरीदते समय pH चेक नहीं करते. कभी-कभी ज्यादा एसिड वाला माउथवॉश ले आते हैं जो दांत के ऊपर बनी नेचुरल कवरिंग को काट देता है. फिर दांत पीले होने लगते हैं.
2. कॉफ़ी
कॉफ़ी सुंदर बहुत लगती हैं मगर...
कॉफ़ी सुंदर बहुत लगती हैं मगर...

ऑफिस में जिनको फ्री कॉफ़ी मिलने लगती है, वो खूब कॉफ़ी पीने लगते हैं. चाहे उससे गैस बनने लगे या ट्रिपल टोंड दूध से पेट ख़राब हो जाए. अगर दो वक़्त की कॉफ़ी के बीच पर्याप्त समय न बरतें तो उसके मुंह में बचे होने से दांत पीले पड़ने लगते हैं.
3. एसिड वाले फल और सब्जी
टमाटर वैसे भी महंगे हैं.
टमाटर वैसे भी महंगे हैं.

आपके डॉक्टर से लेकर मां तक , सब चाहते हैं आप खूब फल और सब्जी खाएं. मगर संतरे, पाइनएप्पल, टमाटर, विनेगर और पेप्सी-कोला के सेवन से आपके दांत पीले पड़ सकते हैं. बहुत पीले. तो क्या आप ये सब खाना छोड़ देंगे? नो, बुड़बक. एसिडिक फल और सब्जी खाने के बाद थोड़ा पानी पी लें. पानी वैसे भी पीते रहें. सही रहता है.
3. सुट्टा
अब तो छोड़ दो.
अब तो छोड़ दो.

सिगरेट न सिर्फ होंठ काले कर देती है, बल्कि इसमें मौजूद केमिकल दांत पीले कर देते हैं. जितनी ज्यादा सिगरेट उतने पीले दांत. इसलिए, छोड़ दो अब. सिगरेट के भी पैसे बचेंगे, डेंटिस्ट के भी, और कीमोथेरेपी के भी (ओके, सॉरी).
5. ज्यादा मन लगा के ब्रश करना
क्या आपके टूथपेस्ट में केमिकल है?
क्या आपके टूथपेस्ट में केमिकल है?

ज्यादा देर तक और घिस-घिसकर ब्रश करने से दांत सफ़ेद नहीं होते. बल्कि आपके दांत के ऊपरी हिस्से को घिस देते हैं. जिससे वो पीले पड़ जाते हैं.

Advertisement
Advertisement