The Lallantop

पता है सनी देओल के पास कुल कितनी संपत्ति है?

गुरदासपुर सीट से नॉमिनेशन फाइल करने के दौरान सनी ने बताया उनके पास कितनी प्रॉपर्टी है.

Advertisement
post-main-image
चुनाव प्रचार में बाड़मेर में रोड शो के दौरान सनी देओल और कैलाश चौधरी.
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल 23 अप्रैल, 2019 को निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. सनी ने 29 अप्रैल को स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद पंजाब के गुरदासपुर लोक सभा सीट से नॉमिनेशन फाइल किया. इस नामांकन में उन्होंने अपना नाम अजय सिंह धर्मेंद्र देओल बताया है. इस फॉर्म में उम्मीदवार को खुद से जुड़ी तकरीबन सारी जानकारियां भरनी होती हैं. पढ़ाई-लिखाई से लेकर संपत्ति तक. इसमें सनी ने बताया है कि उन्होंने बर्मिंघम से 1977-78 में एक्टिंग में डिप्लोमा किया है. इसके अलावा उन्होंने अपनी कुल संपत्ति भी इस एफिडेविट में लिखी. सनी के पास हेमा मालिनी के आधे से भी कम प्रॉपर्टी है.
है कितना?
एफिडेविट में भरे आंकड़ों के मुताबिक आज की तारीख में सनी और उनकी पत्नी के पास कुल संपत्ति है 87 करोड़ रुपए. इसमें भी उन पर 53 करोड़ रुपए का कर्ज़ है. उनके पास 60 करोड़ रुपए की चल संपत्ति, 21 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति, नौ लाख रुपए बैंक अकाउंट में और 26 लाख रुपए कैश हैं. वहीं उनकी पत्नी पूजा के पास 6 करोड़ रुपए की चल संपत्ति, बैंक अकाउंट में 19 लाख रुपए और 16 लाख रुपए कैश है. पूजा के पास किसी तरह की कोई अचल संपत्ति नहीं है.
गुरदासपुर लोक सभा सीट से नॉमिनेशन फाइल करते सनी देओल. इस दौरान उनके भाई बॉबी देओल भी उनके साथ थे.
गुरदासपुर लोक सभा सीट से नॉमिनेशन फाइल करते सनी देओल. इस दौरान उनके छोटे भाई बॉबी देओल भी उनके साथ थे.

कर्ज का क्या चक्कर है?
सनी और पूजा देओल पर 51 करोड़ रुपए का बैंक लोन बकाया है. ढाई करोड़ रुपए का सरकारी कर्ज. और सनी देओल का 7 करोड़ रुपए का जीएसटी भरना भी बाकी है.
सनी की प्रॉपर्टी हेमा मालिनी से कितनी कम है?
2014 चुनाव के नॉमिनेशन में हेमा मालिनी ने अपनी कुल संपत्ति 177 करोड़ रुपए बताई थी. पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति 72 करोड़ रुपए बढ़ गई है. इस बार भरे नामांकन में हेमा-धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी की कीमत है 249 करोड़ रुपए है. इसमें धर्मेंद्र की कुल संपत्ति है 135 करोड़ रुपए और हेमा 114 करोड़ रुपए की मालकिन हैं.
चुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित करतीं सांसद हेमा मालिनी.
चुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित करतीं सांसद हेमा मालिनी.

सनी देओल को बीजेपी ने उस सीट से टिकट दिया है, जिससे पहले विनोद खन्ना लड़ते थे. गुरदासपुर से विनोद खन्ना चार बार चुनाव जीत चुके हैं. 27 अप्रैल, 2017 को उनके कार्यकाल के दौरान ही उनका इंतकाल हो गया था. अप्रैल, 2017 में विनोद के निधन के बाद बाय-इलेक्शन हुए. इसमें कांग्रेस के सुनील कुमार जाखड़ जीते. इस बार भी गुरदासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील ही हैं. और उनके सामने हैं सनी देओल. सनी के नॉमिनेशन फाइल करते ही धर्मेंद्र ने एक ट्वीट किया, जिसमें वो अपने बेटे के लिए जनता से सपोर्ट और वोट मांग रहे थे. वो ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं:
dharmendra tweet

धर्मेंद्र खुद भी बीजेपी के टिकट पर 2004 आम चुनाव में राजस्थान के बीकानेर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. वहीं हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा सांसद हैं और इस बार भी वहीं से चुनाव लड़ रही हैं. 19 मई को आखिरी फेज़ में पंजाब के सभी 13 सीटों पर चुनाव होने हैं. वोटों की गिनती 23 मई को शुरू होगी और उसी दिन हमें ये भी पता चल जाएगा कि हमने अगली बार किसकी सरकार चुनी है.

Advertisement
Advertisement