The Lallantop

20 साल पहले जिस फिल्म ने राजपाल-परेश रावल की लॉटरी लगाई, उसका सीक्वल बनेगा!

सालों पहले फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा शुरू हुई थी. मगर तब बात आगे नहीं बढ़ पाई थी.

Advertisement
post-main-image
'मालामाल वीकली' को शुरुआत में 'है ये पैसा' नाम दिया गया था.

ठीक 20 साल पहले Priyadarshan ने एक फिल्म बनाई थी- Malamaal Weekly. सीमित बजट होने के बावजूद मूवी ने बड़ा कलेक्शन कर लिया था. उस वक्त इसे क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिला था. मगर आम दर्शक फिल्म को खूब पसंद करते रहे. खबर है कि मेकर्स 20 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं. इस सिलसिले में उन्होंने Rajpal Yadav, Paresh Rawal और Riteish Deshmukh को अप्रोच किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मार्च 2026 में रिलीज़ हुई ‘मालामाल वीकली’ को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था. इसमें परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख, रीमा सेन, राजपाल यादव, असरानी और शक्ति कपूर जैसी तगड़ी स्टारकास्ट थी. फिल्म का नरेशन नसीरुद्दीन शाह ने दिया था. महज 7 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए थे. फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने गांव का एकमात्र पढ़ा-लिखा इंसान है. एक दिन उसे पता चलता है कि गांव के एक शराबी की 1 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है. मगर जीतने वाला शख्स अचानक मर जाता है. इसके बाद गांव में पूरी तरह से अफरा-तफरी मच जाती है. सभी अजीब तरकीबें सोचने लगते हैं ताकि लॉटरी इंस्पेक्टर को उस आदमी की मौत का पता न चले. इस चक्कर में क्या कुछ होता है, फिल्म में उसे दिखाया गया है.

इस फिल्म की सक्सेस ने कई अन्य रीमेक्स को जन्म दिया था. तेलुगु में इसे 'भाग्यलक्ष्मी बम्पर ड्रॉ', कन्नड़ा में 'डकोटा पिक्चर' और मलयालम में 'आमायुम मुयालुम' नाम से बनाया गया था. मलयालम वर्जन के डायरेक्टर खुद प्रियदर्शन ही थे. सालों पहले चर्चा उठी कि वो 'मालामाल वीकली' का सीक्वल बनाएंगे. तब उसे 'कमाल धमाल मालामाल' नाम दिया जा रहा था. मगर फिर उस पर दोबारा कभी कुछ खास चर्चा नहीं हुई. रिपोर्ट है कि इसके सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

Advertisement

"मालामाल वीकली 2 को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है. फिल्म से जुड़ी टीम को कहानी के लिए एक नया और अच्छा आइडिया मिल गया है. ये आइडिया फिल्म के सीक्वल के हिसाब से बिल्कुल सही है. सेकेंड पार्ट पिछली फिल्म का डायरेक्ट सीक्वल नहीं होगा. इस बार किरदार और जगह अलग होंगे. लेकिन पहली फिल्म की तरह ही इसकी कहानी कुछ लालची गांव वालों के इर्द-गिर्द घूमेगी. ऐसे लोग जो बड़ी रकम हासिल करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. परेश रावल ने इस फिल्म के लिए हां तो कह दी है. लेकिन अभी उन्होंने ऑफिशियली इसे साइन नहीं किया है. वहीं रितेश देशमुख और राजपाल यादव से भी बातचीत जारी है."

'मालामाल वीकली' को सालों पहले ही कल्ट स्टेटस मिल चुका है. ये टीवी पर सबसे अधिक प्रीमियर होने वाली हिंदी फिल्मों में से एक है. मगर पॉप कल्चर में ये उतनी पॉपुलर नहीं, जितनी 'हेरा फेरी' या 'भागम भाग' है. बाकी दोनों फिल्मों के सीक्वल पर बात इसलिए शुरू हुई क्योंकि वो आज मीम टेम्प्लेट बन चुकी हैं. मगर 'मालामाल वीकली' के केस में ऐसा नहीं है. ऐसे में अगर ये सीक्वल कितना सफ़ल होगा, कहना कठिन है.

वीडियो: फिर अटकी 'हेरा फेरी 3', परेश रावल ने किसे जिम्मेदार ठहरा दिया?

Advertisement

Advertisement