10 रुपए के असली और नकली सिक्कों पर मची भसड़ के बीच RBI ने एक बार फिर साफ किया है कि अब तक 10 रुपए के 14 तरह के सिक्के छापे गए हैं और ये सारे के सारे असली हैं. RBI ने साफ शब्दों में कहा है कि ये सभी 14 तरह के सिक्के चलन में हैं और कोई भी इन्हें लेने-देने से इनकार नहीं कर सकता.
देख लीजिए 10 रुपए के सभी 14 सिक्के, जिन्हें RBI ने असली बताया है
असली-नकली की सारी कन्फ्यूज़न दूर हो जाएगी.

RBI ने बताया कि कई महत्वपूर्ण मौकों पर टकसाल में अलग-अलग तरह के सिक्के छापे जाते हैं. ये देश की इकॉनमिक, सोशल और कल्चरल थीम पर आधारित होते हैं. अब तक ऐसे 14 सिक्के छापे गए हैं और ये सभी वैलिड हैं.
10 रुपए के जो सिक्के अभी मार्केट में हैं, वो 2009 में छपने शुरू हुए थे. 2009 से अब तक कुल 14 तरह के सिक्के छापे जा चुके हैं. तो हमने सोचा कि आपको ये सभी 14 सिक्के दिखा दिए जाएं, ताकि आपकी सभी कन्फ्यूज़न दूर हो जाएं. इसके बाद आप निश्चिंत होकर 10 रुपए के सभी सिक्के ले और दे सकते हैं. देखिए.
#1. श्रीमद राजचंद्र के 150वें जन्मदिन पर जारी किया गया सिक्का.

#2. नेशनल अर्काइव की 125वीं वर्षगांठ पर जारी किया गया सिक्का.

#3. स्वामी चिन्मयानंद की जन्मशती पर जारी किया गया सिक्का.

#4. डॉ. बीआर अंबेडकर की 125वीं वर्षगांठ पर जारी किया गया सिक्का.

#5. इंटरनेशनल योगा डे पर जारी किया गया सिक्का.

#6. महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से लौटने के 100 साल पूरे होने पर जारी किया गया सिक्का.

#7. कॉयर बोर्ड की डायमंड जुबली पर जारी किया गया सिक्का.

#8. वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की सिल्वर जुबली पर जारी किया गया सिक्का.

#9. कनेक्टिविटी ऐंड इन्फर्मेशन टेक्नॉल्जी पर जारी किया गया सिक्का.

#10. रिज़र्व बैंक के 75 साल पूरे होने पर जारी किया गया सिक्का.

#11. सर होमी जहांगीर भाभा की जन्मशती पर जारी किया गया सिक्का.

#12. विविधता में एकता दर्शाने वाला सिक्का.

#13. भारतीय संसद के 60 साल पूरे पर जारी किया गया सिक्का.

#14. 10 रुपए के सामान्य सिक्कों की नई सीरीज़ वाला सिक्का.

चलिए, आपने तो सारे सिक्के देख लिए. अब इस आर्टिकल को अपने दोस्तों, घरवालों, बाहरवालों, मम्मी-पापा, पड़ोसियों... सबको दिखाइए. उन दुकानदारों को तो ज़रूर दिखाइए, जो आपसे 10 रुपए का सिक्का लेने से इनकार कर देते हैं. और आप भी बिना किसी हिचक के 10 रुपए के सिक्के लीजिए-दीजिए. कोई भी डिजाइन नकली नहीं है. सारे RBI की तरफ से जारी किए गए सिक्के हैं. इतिश्री.
इंडियन करंसी की रोचक बातें जानने का शौक है, तो इन खबरों में फांद पड़िए:
₹1 के नोट में ऐसा क्या है कि 100 सालों में कोई सरकार इसे बंद नहीं कर पाई
माफ करें हुज़ूर, दस रुपए का 15 लाइनों वाला सिक्का नकली नहीं है










