The Lallantop
Logo

उत्तराखंड चुनाव: हर की पौड़ी में लोग बोले- यहां 'मोदी' का नाम ही काफ़ी है

दुकानदारों को स्थानीय विधायकों से क्या शिकायतें हैं?

Advertisement

2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले ‘दी लल्लनटॉप’ पहुंचा है राज्य का हाल जानने. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होना है. परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे. चुनाव यात्रा पर निकली हमारी टीम हर की पौड़ी पहुंची. हर की पौड़ी हरिद्वार के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है और उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन का केंद्र है. यहां दुकानदारों को लगता है कि कोविड पाबंदियों से कारोबार प्रभावित हुआ है और उन्हें राज्य सरकार से कोई मदद नहीं मिली. ओमिक्रॉन प्रतिबंधों ने स्थिति को और भी कठिन बना दिया है. कुछ शिकायतों के बाद भी दुकानदार स्थानीय विधायक का समर्थन कर रहे थे. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement