केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (amit shah) ने मंगलवार को महाराष्ट्र (maharashtra) में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत की. उन्होंने वंशवाद को बढ़ावा देने के लिए इंडिया गठबंधन (india alliance) के नेताओं पर निशाने पर लिया. जलगांव की रैली में अमित शाह ने कहा, "एक तरफ पीएम मोदी ने चंद्रयान मिशन लॉन्च किया. दूसरी तरफ, सोनिया गांधी 20 वीं बार राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश कर रही हैं." उन्होंने 19 बार राहुल यान को लॉन्च किया है और सभी प्रयास असफल रहे हैं. उन्होंने आगे इंडिया ब्लॉक पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि इन पार्टियों के नेता चाहते हैं कि उनके बेटे और बेटियां मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्रीबनें. सोनिया राहुल को पीएम बनाने की कोशिश कर रही हैं, उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, शरद पवार अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. पूरा भाषण सुनने के लिए वीडियो देखें.
'राहुल यान' की लॉन्चिंग 19 बार फेल, 20 वीं बार कोशिश जारी : अमित शाह
maharashtra के जलगांव में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री amit shah ने वंशवाद की राजनीति को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












