पेट्रोल डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में दंगे हो रहे हैं
प्रदर्शनकारियों ने खुद को 'ज़िलै ज़ोन' नाम क्यों दिया है और क्या है इसका अर्थ ?
Advertisement
पेट्रोल और डीज़ल की वजह से फ्रांस में इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा हो गई है. वहां की सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल वगैरह पर काफी टैक्स लगाया हुआ है. एक तो पहले से महंगाई. ऊपर से फ्यूल टैक्स में इज़ाफा. लोग भयंकर गुस्से में है. 17 नवंबर को एकाएक ये विरोध प्रदर्शन शुरू हुए. हजारों-लाखों लोग सड़कों पर उतर आए. भीड़ मिलकर हिंसा कर रही है. इमारतों, कारों में आग लगा रही है. पब्लिक प्रॉपर्टी तोड़-फोड़ रही है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















