धौरहरा: 'जितिन प्रसाद आते थे, 5 साल हो गए सांसद रेखा वर्मा कभी क्षेत्र में दिखाई नहीं दी'
धौरहरा के लोगों ने बताया कि मोदी सरकार ने 5 साल में कितना काम कराया है?
Advertisement
दी लल्लनटॉप की चुनाव यात्रा पहुंच चुकी है धौरहरा. 2009 में यहां पर पहली बार चुनाव हुए. और चुनाव जीतकर कांग्रेस के जितिन प्रसाद केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बने. 2014 में रेखा वर्मा मोदी लहर में चुनकर संसद पहुंची और जितिन प्रसाद को करारी शिकस्त मिली. 2019 में एक बार फिर कांग्रेस से जितिन प्रसाद और भाजपा से रेखा वर्मा आमने-सामने हैं. सपा-बसपा गठबंधन ने यहां से अरशद सिद्दीकी को उतारा है. चौथा चर्चित नाम डाकू मलखान सिंह का है, जो शिवपाल यादव की पार्टी से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. हमारे साथ कुछ स्थानीय लोग हैं, जिनसे हमने कई सारे मुद्दों पर बात की. देखिए वीडियो.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












