The Lallantop
Logo

मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी साध्वी प्रज्ञा को भाजपा ने दिग्विजय के खिलाफ भोपाल से टिकट दिया

9 सालों तक जेल में रहीं साध्वी इस समय जमानत पर बाहर हैं.

Advertisement
मालेगांव ब्लास्ट केस में ट्रायल का सामना कर रही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीजेपी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर नेता दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. साध्वी प्रज्ञा ने बुधवार को ही बीजेपी ज्वाइन की थी. एनआईए की अदालत ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मकोका के तहत आरोपों को खारिज कर दिया था. लेकिन मालेगांव विस्फोट मामले में वह आरोपों का सामना कर रही हैं. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में गिरफ्तार किया गया था. देखिए वीडियो

Advertisement
Advertisement
Advertisement