बिहार चुनाव यात्रा की अगली किश्त आ चुकी है. इस बार लल्लनटॉप की गाड़ी सिवान जिले में आके रुकी है. सिवान के साथ हमेशा एक नाम जुड़ा मिलता है- शहाबुद्दीन. आरजेडी से यहां के विधायक और जाने-माने गैंगस्टर थे. क्या सिवान के लोगों में अभी भी शहाबद्दीन के नाम का दहशत पल रहा है? या फिर उसको पीछे छोड़ लोग आगे बढ़ चुके हैं. आगामी बिहार चुनाव में भाजपा अपने प्रत्याशी मंगल पांडेय और आरजेडी अपने प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को उतार रही है. लोगों का झुकाव किस तरफ है? तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार को लेकर मन में कौन सी चिंताएं हैं? कौन सी पार्टी अपने पांव सिवान में टिका पाएगी? तमाम सवालों के जवाब आपको इस रिपोर्ट में मिलेंगे. लल्लनटॉप से जुड़े संदीप कुमार सिन्हा की रिपोर्ट में विस्तार से सुनिए लोगों का मत. खासतौर पर युवाओं का क्या रुख है चुनाव को लेकर?
चुनाव यात्रा: शहाबुद्दीन के सिवान में तेजस्वी, नीतीश और प्रशांत किशोर सब पर बात हुई, युवा किस्से नाराज़ दिखे?
बिहार के सिवान जिले में भाजपा की ओर से मंगल पांडेय और आरजेडी की ओर से अवध बिहारी चौधरी आमने सामने होंगे. लोगों का रुझान किस तरफ है?
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










