महात्मा गांधी को कथित तौर पर ‘देशद्रोही’ बताने वाले बीजेपी नेता नरेश चंद्र रॉय अपनी सीट धुपगुड़ी से आगे चल रहे हैं. जलपाईगुड़ी जिले की इस सीट पर टीएमसी के प्रत्याशी निर्मल चंद्र रॉय उनसे 21 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हैं. 7 राउंड की गिनती के बाद जहां नरेश को 65777 वोट मिले हैं. वहीं निर्मल चंद्र को 43890 वोट मिले हैं.
Bengal Election Result: महात्मा गांधी को 'देशद्रोही' कहने वाले बीजेपी कैंडिडेट का क्या हुआ?
Dhupguri Seat Result 2026: महात्मा गांधी को कथित तौर पर ‘देशद्रोही’ बताने वाले बीजेपी नेता नरेश चंद्र रॉय अपनी सीट धुपगुड़ी से आगे चल रहे हैं.


साल 2021 के चुनाव में यहां से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. लेकिन उसके विधायक विष्णु पाडा के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुए. इसमें टीएमसी ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया. उसके प्रत्याशी निर्मल चंद्र इस सीट से जीते.
सोमवार, 4 मई को चुनाव के जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसके हिसाब से निर्मल चंद्र अपनी ये सीट हारते दिख रहे हैं. धुपगुड़ी से नरेश चंद्र रॉय को लगातार बढ़त मिली हुई है. ये वही नरेश चंद्र हैं जो चुनाव प्रचार के दौरान अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में आए थे. कथित तौर पर उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी और उन्हें देशद्रोही बताया था. तृणमूल कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया था. बीजेपी नेता के इस बयान को टीएमसी ने भाजपा की जहरीली सोच का नतीजा बताया था. पार्टी ने आगे कहा,
महात्मा गांधी. देश के पिता और वो इंसान जिन्होंने बिना हथियार उठाए अहिंसा से ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी. वो नेता जिन्होंने हमें आजादी दिलाई, उन्हें एक भाजपा नेता ने देशद्रोही कह दिया. जब कोई पार्टी जो सिर्फ नफरत और बंटवारे पर चलती है, हमारी आजादी के जनक पर ही थूकना शुरू कर देती है, तो वह अपनी हर बात सामने ला देती है.
हालांकि, नरेश चंद्र रॉय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और सफाई देते हुए कहा था कि उनके भाषण का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा बिना किसी कॉन्टेक्स्ट के वायरल किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह उनके बारे में कन्फ्यूजन फैलाने की एक चाल थी. नरेश रॉय ने कहा था कि उनके मन में महात्मा गांधी के लिए बहुत सम्मान है.
कौन हैं नरेश?53 साल के नरेश चंद्र राय अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट धुपगुड़ी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. वह पोस्टग्रेजुएट हैं और पेश से किसान और शिक्षक हैं. उनके पास कुल 80 लाख की संपत्ति है, जो उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में दिखाई है. उन पर कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं.
वीडियो: पश्चिम बंगाल के फलता सीट पर दोबारा वोटिंग क्यों होगी?






















