पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर गिनती जारी है. संदेशखाली विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार झरना सरदार बढ़त बनाए हुए हैं. उनका सीधा मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार सनत सरदार से है. साल 2024 के बाद से संदेशखाली चर्चा में है. तब स्थानीय महिलाओं ने बड़े पैमाने पर आंदोलन किया था. उन्होंने तत्कालीन टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके साथियों पर यौन उत्पीड़न और जबरन जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप लगाए थे.
Bengal Election Result: TMC नेताओं पर लगा था यौन उत्पीड़न का आरोप, अब संदेशखाली का रुझान BJP को चौंका देगा
Sandeshkhali Election Result 2026: साल 2024 के बाद से संदेशखाली चर्चा में है. जब स्थानीय महिलाओं ने बड़े पैमाने पर आंदोलन किया था. उन्होंने तत्कालीन टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके साथियों पर यौन उत्पीड़न और जबरन जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप लगाए थे.


चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, झरना सरदार 28957 वोटों के साथ आगे चल रही हैं. संदेशखाली सीट से माकपा (CPI-M) ने रवींद्र नाथ महाता को मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस की तरफ से युधिष्ठिर भूमिज मैदान में हैं. लेकिन असली मुकाबला झरना सरदार और बीजेपी के उम्मीदवार सनत सरदार के बीच ही है. सनत सरदार करीब 4,000 सीटों से पीछे चल रहे हैं.
संदेशखाली एक अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षित विधानसभा सीट है. इस सीट पर पिछले दो चुनावों (2016 और 2021) में टीएमसी का दबदबा रहा है. इन दोनों ही चुनावों में सुकुमार महाता ने जीत दर्ज की थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा को बशीरहाट से उम्मीदवार बनाया था. हालांकि, टीएमसी उम्मीदवार ने उन्हें करीब 3 लाख वोटों से हरा दिया था. इस बार रेखा पात्रा को बीजेपी ने हिंगलगंज सीट से मैदान में उतारा है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से जुड़े सारे अपडेट्स यहां देखिए
संदेशखाली हिंसाBBC की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2024 में संदेशखाली के स्थानीय लोगों ने TMC नेता शेख शाहजहां पर उनकी जमीनें अवैध रूप से हड़पने और इलाके की कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया. इन नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन भी चला.
कम से कम दो महिलाओं ने पुलिस, मजिस्ट्रेट और महिला आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि TMC नेताओं ने उनके साथ बलात्कार किया. इसके बाद शेख और उनके दो साथियों को सामूहिक बलात्कार, यौन उत्पीड़न और हत्या के प्रयास के आरोपों में गिरफ्तार किया गया.
वीडियो: TMC के स्थानीय नेताओं पर आरोप लगाने वाली संदेशखाली की महिलाओं ने क्या-क्या बताया?






















