तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझान आ रहे हैं. राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी (DMK) से चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है. यहां ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) से आदि राजाराम और एक्टर विजय की पार्टी TVK ने डी सेल्वम को मैदान में उतारा है. इस सीट पर उदयनिधि स्टालिन महज 300 वोटों से आगे हैं. यहां दूसरे नंबर पर डी सेल्वम हैं.
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की सीट खतरे में? TVK यहां भी चौंका रही
Tamil Nadu Elections 2026: 2021 के चुनाव में उदयनिधि स्टालिन ने 93,285 वोटों से जीत हासिल की थी. ये सीट सालों से DMK का गढ़ रही है. इसी सीट से उनके दादा और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि ने 1996, 2001 और 2006 में चुनाव जीता था.


2021 के चुनाव में, उदयनिधि स्टालिन ने 93,285 वोटों से जीत हासिल की थी. पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट पर 58.74 पर्सेंट वोटिंग हुई थी. इस बार का वोटिंग प्रतिशत 84.28 रहा. ये दिखाता है कि ये सीट तमिलनाडु के लिए हाई-प्रोफाइल सीट बन चुकी है. यहां से उदयनिधि के दादा और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि 1996, 2001 और 2006 में लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीता. 2021 से पहले भी 2011 और 2016 में ये सीट DMK के पास ही रही. इसलिए ये सीट DMK का गढ़ मानी जाती है.
चेपॉक- तिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र (संख्या 19) चेन्नई के मध्य में स्थित एक ऐतिहासिक और घनी आबादी वाला शहरी इलाका है. इसमें प्रसिद्ध तिरुवल्लिकेनी पार्थसारथी मंदिर, चेपॉक पैलेस परिसर और मरीना के आसपास के इलाके आते हैं.
उदयनिधि स्टालिन पहले एक प्रसिद्ध एक्टर और फिल्म निर्माता भी रह चुके हैं. उन्होंने अपने प्रोडक्शन स्टूडियो, रेड जायंट मूवीज के साथ निर्माता के रूप में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया. उन्होंने कुरुवी (2008), आदवन (2009) और मनमदन अंबु (2010) जैसी फिल्में बनाईं. इसके बाद साल 2021 में उन्होंने अपना पॉलिटिकल डेब्यू किया. 2021 विधानसभा चुनाव जीते. 2022 में वे मंत्रिमंडल के सदस्य बने - युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री. फिर 2024 में उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला.
वीडियो: नेतानगरी: तमिलनाडु में हिंदी विरोध का इतिहास क्या है? क्या बिहार में BJP-JDU के बीच कोई डील हुई है?


















