The Lallantop

शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे CM पद की शपथ, पश्चिम बंगाल में पहली बार बनेगी BJP सरकार

West Bengal CM Oath Ceremony: भाजपा नेता Suvendu Adhikari कोलकाता में 9 मई को सुबह 11 बजे शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई VVIPs के चलते शपथ ग्रहण स्थल Brigade Parade Ground में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Advertisement
post-main-image
BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ब्रिगेड परेड ग्राउंड में CM पद की शपथ लेंगे. (PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 9 मई को शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में BJP ने 207 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है, जो ममता बनर्जी की पार्टी TMC से बड़ी लड़ाई के बाद हुआ।
  • शपथ ग्रहण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोलकाता पुलिस ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड को कई सेक्टरों में बांटा और मल्टी-लेयर सुरक्षा कड़ी कर करीब 10 लाख लोगों की उपस्थिति की तैयारी की है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा दिन है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शुभेंदु अधिकारी आज यानी 9 मई को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. राज्य में पहली बार BJP की सरकार बन रही है. शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड (Brigade Parade Ground) में होगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

Advertisement
रवींद्र जयंती के दिन शपथ, बंगाल को खास संदेश

BJP ने शपथ ग्रहण का दिन रवींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन यानी रवींद्र जयंती के दिन रखा है. इसे बंगाल की संस्कृति से जुड़ाव दिखाने की कोशिश माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री भी हो सकते हैं. हालांकि, उनके नामों का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कोलकाता पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी किया है. पुलिस को उम्मीद है कि शपथ समारोह में करीब 10 लाख लोग पहुंच सकते हैं. कोलकाता पुलिस ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड को एक मल्टी-लेयर सुरक्षा घेरे के साथ एक अभेद्य किले में बदल दिया है. ब्रिगेड ग्राउंड के आसपास करीब 4000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

Advertisement

900 एकड़ के इस बड़े ग्राउंड को 30 अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है. हर सेक्टर की निगरानी एक डिप्टी या असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर करेंगे. हर आने-जाने वाले की जांच होगी. जगह-जगह मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं. ऊंची इमारतों पर स्नाइपर और निगरानी टीम तैनात की गई है.

पूरे इलाके में CCTV कैमरों और ड्रोन से नजर रखी जा रही है. कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. ब्रिगेड ग्राउंड को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है. यानी वहां कोई भी निजी ड्रोन या उड़ने वाली चीज इस्तेमाल नहीं कर सकेगा.

ट्रैफिक बदला, एडवाइजरी जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिगेड परेड ग्राउंड के हाई-प्रोफाइल दौरे के मद्देनजर कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.  पुलिस ने 9 मई को सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक कई सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है.

Advertisement
Kolkata Police
कोलकाता ट्रैफिक पुलिस का पोस्ट. (X @KPTrafficDept)

एस्प्लेनेड रैंप, के पी रोड, हॉस्पिटल रोड और कैसुरिना एवेन्यू जैसी बड़ी सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा. विक्टोरिया मेमोरियल और मैदान इलाके के आसपास लोगों को कम जाने की सलाह दी गई है. एजेसी बोस रोड, खिदिरपुर रोड और कैथेड्रल रोड पर पूरे दिन पार्किंग बंद रहेगी.

Image
कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी. (X @KPTrafficDept)
शुभेंदु के नाम पर लगी मुहर

शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार, 8 मई को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. इससे पहले BJP नेता दिलिप घोष ने विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दिया. इसके बाद BJP के केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुने जाने का ऐलान किया.

यह भी पढ़ें: TMC को सत्ता में लाकर वहां से उखाड़ने वाले शुभेंदु अधिकारी की पूरी कहानी

विधानसभा चुनाव 2026 में BJP ने बड़ी जीत हासिल की है. पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 293 के नतीजे आए, जिसमें BJP को 207 सीटें मिली हैं. वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) केवल 80 सीटों पर सिमट गई. बाकी बची एक सीट फलता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा, जिसका नतीजा 24 मई को आएगा.

वीडियो: अमित शाह ने ममता बनर्जी को लेकर क्या कह दिया?

Advertisement