The Lallantop

किंगमेकर का ख्वाब ध्वस्त, खुद क्या हुआ अजीत जोगी का?

अजीत जोगी के साथ उनकी बहु और पत्नी का रिजल्ट भी जान लीजिए.

Advertisement
post-main-image
2004 में एक हादसे के बाद अजीत जोगी के पैर को लकवा मार गया और उसके बाद वो फिर कभी बिना वील चेयर के खड़े नहीं हो पाए.
1. सीट का नाम -  मरवाही, बिलासपुर 2. चुनने की वजह - छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री. पूर्व कांग्रेस नेता और अब जनता कांग्रेस के सर्वेसर्वा अजीत जोगी छत्तीसगढ़ की राजनीति का बड़ा चेहरा. 3. चैलेंजर कौन - अर्चना पोर्ते, बीजेपी 4. ट्रिविया – जोगी पिछली बार विधानसभा चुनाव नही लड़े थे. मरवाही से उनके सुपुत्र अमित जोगी विधायक थे. क्षेत्र में चर्चा थी कि अमित अगर इस बार चुनाव लड़ते तो पक्का हारते. इसीलिए इस सीट पर अजीत जोगी आए. अमित कहीं से चुनाव नहीं लड़े. archana porte- bjp - जोगी के बारे में मशहूर हैं कि उनको चुनाव जीतना आता है. 2003 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बिना प्रचार के चुनाव जीतने का दावा किया था. मगर आखिरी दिन पहुंचे और उनपर हमले की खबर फैल गई. फिर वो बड़े अंतर से जीते. और इस बार उनकी खराब तबीयत देखते हुए लोगों में जोगी के प्रति सहानुभूति थी. 5. मुद्दे/फैक्टर - मुद्दे से ज्यादा चेहरा यहां फैक्टर. - मुख्यमंत्री रहते हुए क्षेत्र में विकास नहीं करवाने से कुछ लोग नाराज. - अजीत जोगी से ज्यादा अमित जोगी के प्रति नाराजगी थी. - जनता कांग्रेस और जोगी को लोग किंग मेकर की भूमिका में देख रहे थे. 6. नतीजा - अजीत जोगी 45,395 वोटों से जीत गए हैं. अजीत जोगी - 72, 410 वोट अर्चना पोर्ते - 27, 015 वोट पिछला नतीजा - अमित जोगी, कांग्रेस : 82,909 वोट समीरा पैकरा, बीजेपी : 36,659 वोट जीत का अंतर - 46,250 वोट

अजीत जोगी की पत्नी और बहु की सीट पर क्या हुआ?

पत्नी रेणु जोगी - बिलासपुर की कोटा सीट से लड़ीं नतीजा - 3026 वोटों से रेणू जोगी जीतीं रेणू जोगी, जनता कांग्रेस - 48,800 वोट काशी राम साहू, बीजेपी - 45774 वोट बहु रिचा जोगी - अकलतरा से चुनाव लड़ीं नतीजा- 1854 वोट से रिचा हारीं सौरभ सिंह, बीजेपी - 60502 वोट रिचा जोगी, बसपा - 58,648 वोट
     

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement