2002 विधानसभा चुनाव
यूपी के 2002 विधानसभा चुनाव में RJD ने अपने 25 कैंडिडेट उतारे थे. इन 25 के 25, आई रिपीट, 25 के 25 कैंडिडेट्स की जमानत जब्त हो गई थी. पार्टी को कुल वोट मिले थे 0.04%. और ये कह रहे हैं कि अखिलेश के भले के लिए नहीं लड़ेंगे. इसी चुनाव में नीतीश की पार्टी JDU से 16 प्रत्याशी उतरे थे चुनाव लड़ने. इनके दो कैंडिडेट जीत गए थे, लेकिन आठ की जमानत जब्त हो गई थी. वोट परसेंटेज था 0.58%. कहने के लिए लालू की पार्टी से तो बेहतर ही था.2007 विधानसभा चुनाव
पांच साल बाद एक बार फिर दोनों यूपी चुनाव के दंगल में उतरे. इस बार लालू ने दिल कर्रा करके 66 उम्मीदवार उतार दिए. यूपी ने जनता ने इस बार भी कोई रहम नहीं दिखाया. 65 की जमानत जब्त हो गई. 66वां भी सिर्फ जमानत ही बचा पाया था. चुनाव नहीं. इस बार 66 कैंडिडेट थे, तो वोट परसेंट हो गया 0.26%. JDU ने थोड़ी समझदारी दिखाते हुए एक बार फिर 16 ही कैंडिडेट उतारे, लेकिन यूपीवालों ने कुछ ज्यादा ही समझदारी दिखा थी. पिछली बार दो कैंडिडेट चुनाव जीते थे, इस बार सिर्फ एक जीता. इस चुनाव में JDU के 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी और वोट प्रतिशत रहा 0.42%.2012 विधानसभा चुनाव
पिछले चुनाव में RJD को न जाने कौन सा ब्रह्मज्ञान मिला, उसने सिर्फ चार कैंडिडेट उतारे. 66 से सीधे चार पर आ गई पार्टी. लेकिन परिणाम वही रहा. चार के चारों अपनी जमानत नहीं बचा पाए. वो परसेंटेज भी बड़ा राइमिंग वाला था. सिर्फ 0.04%. इसी चुनाव में JDU को ठीक उल्टा ज्ञान मिला था. इस बार नीतीश ने न जाने क्या सोचकर 219 कैंडिडेट्स को मैदान में उतार दिया. मायावती के खिलाफ एंटी-इन्कम्बेंसी थी, तो सोचा होगा कि जीत जाएंगे. लेकिन, सारे के सारे, पूरे 219 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. और इतने उम्मीदवार मिलकर सिर्फ 0.36% वोट हासिल कर पाए. अब बताइए. इस बार भी लड़ लेते, तो क्या कबार लेते. एक बार फिर इनके कैंडिडेट्स की जमानत जब्त (इसे बेइज्जती ही पढ़ें) हो जाती. और अगर कहीं बीजेपी जीत गई, तो अब तक जित्ती बयानबाजी की है, वो एक झटके में उल्टी पड़ जाती. बिहार चुनाव तो एक होकर निकाल ले गए थे, लेकिन वहां और यूपी की सियासत में फर्क है. मुलायम और लालू, दोनों अपने-अपने राज्यों में मुस्लिम-यादव समीकरण पर निर्भर रहे हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे के राज्यों में सीटें नहीं निकाल सकतें.लालू यादव ने बड़ी चालाकी से खुद की बेइज्जती बचा ली.










