The Lallantop

Himanta Biswa Sarma Result 2026: जलुकबारी में हिमंता के सामने कांग्रेस की विदिशा नियोग, कौन जीत रहा?

Assam CM Himanta Biswa Sarma Election: Jalukbari विधानसभा कामरूप जिले में आती है और गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. यह एक शहरी विधानसभा है, जहां कई एजुकेशनल संस्थान मौजूद हैं. करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर गुवाहाटी यूनिवर्सिटी है.

Advertisement
post-main-image
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा. (PTI)

Himanta Biswa Sarma Election Result 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगे चल रही है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस बार भी अपने मजबूत गढ़ जलुकबारी से ताल ठोकी है. वे 2001 से यहां से विधायक हैं. कांग्रेस ने उनके मुकाबले में विदिशा नियोग को उतारा है. इंडिया टुडे के मुताबिक, रुझानों में सीएम हिमंता को बढ़त मिलती दिख रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जलुकबारी को असम की बेहद हाई-प्रोफाइल सीट माना जाता है. एक समय पर यह कांग्रेस का मजबूत किला था, लेकिन हिमंता बिस्वा सरमा के BJP जॉइन करने के बाद यहां भगवा हावी हो गया. 2001 से लेकर अब तक जलुकबारी में हिमंता की जीत का सिलसिला जारी है.

2001, 2006 और 2011 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता. 2014 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी. 2015 में उन्होंने BJP दामना थामा और कमल के निशान के साथ 2016 में जीत दर्ज की.

Advertisement
जलुकबारी: 2021 का नतीजा

2021 में जलुकबारी की जनता ने हिमंता को फिर चुना. BJP ने उन्हें मुख्यमंत्री चुना. इससे पहले वे कांग्रेस और BJP सरकर में मंत्री रह चुके हैं. 2021 के चुनाव में हिमंता को 78.38 फीसदी वोट मिले थे. उन्होंने कांग्रेस के रोमेन चंद्र बोरठाकुर को 1,01,911 वोटों से हराया. हिमंता को 1,30,762 और रोमेन को 28,851 वोट मिले थे.

जलुकबारी: 2016 का रिजल्ट

2016 के चुनाव हिमंता बिस्वा सरमा विजेता थे. उन्होंने कांग्रेस के नीरेन डेका को भारी मार्जिन से हराया था. हिमंता को 1,18,390 वोट मिले थे, जबकि नीरेन डेका को 32,455 मतों से संतोष करना पड़ा था. इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी अपना उम्मीदवार उतारा था. TMC के टिकट पर लड़ने वाले सादेक अली को मात्र 371 वोट मिले थे.

असम विधानसभा चुनाव का हर अपडेट यहां देखें

Advertisement
जलुकबारी विधानसभा

जलुकबारी विधानसभा कामरूप जिले में आती है और गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. यह एक शहरी विधानसभा है, जहां कई एजुकेशनल संस्थान मौजूद हैं. करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर गुवाहाटी यूनिवर्सिटी और असम इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे प्रमुख संस्था हैं. इसके अलावा आसपास कई अन्य कॉलेज और शोध संस्थान भी हैं, जो बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और एकेडमिक्स को आकर्षित करते हैं.

इसमें रेजिडेंशियल एरिया, कमर्शियल स्पेस और आस-पड़ोस की बस्तियों का मिक्स स्वरूप देखने को मिलता है. तेजी से हो रहे शहरीकरण से इस इलाके में अपार्टमेंट, मार्केट और इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार बढ़ रहे हैं.

वीडियो: पश्चिम बंगाल के फलता सीट पर दोबारा वोटिंग क्यों होगी?

Advertisement