The Lallantop

बनारस में मोदी के खिलाफ सपा की इस चाल का किसी को अंदाजा नहीं रहा होगा

वाराणसी से नामांकन के अंतिम दिन सपा ने खेल कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव वाराणसी से सपा के उम्मीदवार बन गए हैं. नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तेज बहादुर यादव ने सपा के प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया. इससे पहले सपा ने शालिनी यादव को वाराणसी सीट से उम्मीदवार घोषित किया था. अब कहा जा रहा है कि वह अपना नामांकन वापस लेंगी. पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान तेज बहादुर यादव पहले ही कर चुके थे. लेकिन वह निर्दलीय चुनाव प्रचार कर रहे थे. अब सपा ने उन्हें अब अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पीएम मोदी के खिलाफ इस सीट से कांग्रेस ने अजय राय को मैदान में उतारा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में राय को 75 हजार वोट मिले थे और वह तीसरे नंबर पर रहे थे. कौन हैं तेज बहादुर यादव दो साल पहले तेज बहादुर का वीडियो आया था. इसके बाद वो मीडिया और सोशल मीडिया पर सनसनी बन गए थे. वीडियो में उन्होंने दिखाया था कि जवानों को ठीक से खाना नहीं मिल रहा, कई बार तो भूखे सो जाते हैं. उन्होंने सरकार को दोष नहीं दिया. कहा कि ऊपर से तो सब आता है, लेकिन यहां बड़े अफसर घपला कर जाते हैं. वीडियो सरकार तक पहुंचा तो हरकत में आई. होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने पूरी रिपोर्ट मांगी. इस बीच BSF से तेज बहादुर की छुट्टी हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तेजबहादुर ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात भी की. तेज बहादुर का पर्चा स्‍वीकार होते ही शालिनी यादव अपना नाम वापस ले लेंगी.
बाड़मेर में सनी देओल के रोडशो में आने की निराली वजहें सुनिए

Advertisement
Advertisement