The Lallantop
Logo

Exit Poll 2026 LIVE: एग्जिट पोल में असम में NDA को बंपर बहुमत, बंगाल में क्या होगा?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद आज, 29 अप्रैल 2026 को शाम 6.30 बजे से एग्जिट पोल के नतीजे सामने आएंगे.  पांचों चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी हैं.

post-main-image
Exit Poll Results 2026 LIVE Updates
LIVE UPDATES
7:26 PM
अप्रैल 29, 2026

West Bengal Poll Of Polls: बंगाल में रोमांचक जंग

पश्चिम बंगाल के लिए 4 प्रमुख सर्वे एजेंसियों में से 3 ने बीजेपी को आगे दिखाया है, जबकि एक एग्जिट पोल में टीएमसी को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है.

Matrize एग्जिट पोल 
बीजेपी: 146-161
टीएमसी: 130-140

Chanakya एग्जिट पोल 
टीएमसी: 130-140
बीजेपी: 150-160

People's Pulse एग्जिट पोल

टीएमसी: 177–187
बीजेपी:95–110 
कांग्रेस: 1-3 

7:20 PM
अप्रैल 29, 2026

Assam Exit Poll 2026: किस समुदाय ने किस पर जताया भरोसा

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, असम के वोटर बंटे हुए नजर आ रहे हैं. जनरल (73%, +5), SC (71%, +3) और OBC (64%, +1) वर्ग के बीच एनडीए का दबदबा साफ नजर आ रहा है. कांग्रेस+ को मुस्लिम वोटरों का एकमुश्त वोट मिलता दिख रहा है. 78% वोटों के कांग्रेस ने यहां बाजी मारी है. यह 2021 के मुकाबले +12 की बढ़त है. ST वोटरों में, NDA 56% (+3), जबकि CONG+ को 20% वोट मिले हैं.

7:11 PM
अप्रैल 29, 2026

Kerala Exit Poll Live: केरल में UDF की बंपर जीत, Axis My India का अनुमान

Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल से UDF के लिए राहत की खबर आ रही है. इस पोल के मुताबिक, UDF को 78–90 सीटें मिल सकती हैं, जो तीन प्रमुख सर्वे एजेंसियों में सबसे ज्यादा है. LDF को सिर्फ़ 49–62 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि BJP+ 0–3 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है. People's Pulse, Matrize और Axis My India दोनों में यूडीएफ की सरकार बनने की उम्मीद जताई गई है.

7:09 PM
अप्रैल 29, 2026

West Bengal Exit Poll: पीपल्स पल्स ने TMC को दिया बहुमत

पीपल्स पल्स का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर TMC की सत्ता में वापसी हो सकती है. इस सर्वे में टीएमसी के 177–187 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है. यह बहुमत के आंकड़े 148 से काफी आगे है. BJP को 95–110 सीटें मिलती दिखाई गई हैं. वामपंथी दलों और कांग्रेस के हाथ खाली रह सकते हैं.

7:07 PM
अप्रैल 29, 2026

West Bengal Exit Poll: चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ ने भी BJP को दी बढ़त

चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी 150–160 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है. TMC+ को 130–140 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. यहां बहुमत का आंकड़ा 148 है. Matrize और PMARQ ने भी बंगाल में बीजेपी को बढ़त दिखाई है 

 

6:46 PM
अप्रैल 29, 2026

Assam Exit Poll Live: NDA को बंपर बहुमत, Axis My India का अनुमान


Axis My India के एग्जिट पोल में असम में BJP की बल्ले-बल्ले होते दिख रही है. एनडीए गठबंधन को 126 सदस्यों वाली विधानसभा में 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं. इसी अनुमान के अनुसार, कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने की उम्मीद है. अगर ये अनुमान नतीजों में बदलते हैं, तो एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी होगी.

 

6:42 PM
अप्रैल 29, 2026

West Bengal Exit Poll 2026 Live: Chanakya पोल में बीजेपी को बहुमत

Chanakya पोल में इस बार सत्ता बदलने का अनुमान जताया गया है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में  टीएमसी को 130-140 सीटें आ सकती हैं, जबकि बीजेपी को 150-160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.  अन्य को 0-10 सीटें मिलने का अनुमान है.

6:21 PM
अप्रैल 29, 2026

West Bengal Exit Poll 2026 Live: ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दूसरे फेज के मतदान के बीच कहा कि बीजेपी के लोग केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. जान-बूझकर मतदान में देरी की जा रही है, लेकिन बंगाल की जनता का उत्साह वोटिंग के लिए बरकरार है. उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी इस बार प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापसी करेगी. पार्टी की कम कम से कम 200 सीटें आएंगी.

5:56 PM
अप्रैल 29, 2026

Exit Poll Live: एग्जिट पोल नहीं होते हैं अंतिम नतीजे

हम आपको स्पष्ट कर दें कि एग्जिट पोल उन सर्वे पर आधारित होते हैं, जो वोटरों के पोलिंग बूथ से बाहर निकलते ही तुरंत किए जाते हैं. कई बार इन सर्वे में जताए गए अनुमान सटीक साबित होते हैं और कई बार गलत भी साबित हो सकते हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव में कई सर्वे एजेंसियों ने कांग्रेस की जीत का अनुमान दिखाया था, जबकि बीजेपी को जीत मिली. हालांकि, ये आंकड़े अलग-अलग इलाकों और लोगों के समूहों (डेमोग्राफिक्स) में दिखे रुझानों का विश्लेषण करके बनाए जाते हैं, लेकिन कई बार अंतिम परिणाम एग्जिट पोल से उलट भी हो सकते हैं. 

5:45 PM
अप्रैल 29, 2026

Exit Poll 2026 Live: दूसरे फेज में बंगाल में बंपर मतदान

बंगाल में बंपर मतदान का रिकॉर्ड टूट गया है. दूसरे फेज में शाम 5 बजे तक करीब 89.90 परसेंट मतदान हुए हैं. कोलकाता में पिछली बार की तुलना में करीब 26 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई है. 

5:26 PM
अप्रैल 29, 2026

Exit Poll 2026 LIVE: पांच राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर डाले गए वोट

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल की बात करें, तो 5 राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर 17 करोड़ वोटरों ने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल किया है. विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने डेटा आधारित वैज्ञानिक तरीकों से मतदाताओं के रुझान, चुनावी मुद्दे जैसी बातों को समझने की कोशिश की है.

5:25 PM
अप्रैल 29, 2026

Exit Poll Live: 4 मई को आएंगे नतीजे

एग्जिट पोल के शुरुआती अनुमान 4 मई को होने वाली आधिकारिक गिनती से पहले ही इस बात का एक अनुमान पेश करते हैं कि मतदाताओं का रुझान किस ओर रहा है. पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे.

5:11 PM
अप्रैल 29, 2026

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर नजर

असम, केरल, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव नतीजों से देश की राजनीति को निर्णायक मोड़ मिल सकता है. असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जबकि तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग हुई. बंगाल में, दो चरणों में वोटिंग हुई. पहला चरण 23 अप्रैल को हुआ था. राज्य में दूसरे चरण की वोटिंग आज चल रही है. शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी.

Poll of polls: मतदाताओं के रुझानों की झलक

एग्जिट पोल नतीजे नहीं होते हैं और अंतिम नतीजे इससे अलग भी हो सकते हैं. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में संभावित नतीजों को लेकर एग्जिट पोल्स के जरिए एक रुझान या संकेत मिलते हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स इस बात पर जोर देते हैं कि ये अनुमान सिर्फ संकेत मात्र हैं और अक्सर अलग-अलग एजेंसियों के बीच इनमें फर्क भी हो सकता है.

West Bengal Exit PollLive: दो चरणों में हुई वोटिंग, बंपर मतदान
पश्चिम बंगाल में दोनों ही चरणों में मतदाताओं की ज़बरदस्त भागीदारी देखने को मिली है. SIR को लेकर हुए बवाल के बावजूद भारी संख्या में लोग मतदान के लिए निकले. पहले चरण में 90 फीसदी से ज़्यादा वोट पड़े, जबकि दूसरे चरण में दोपहर तक 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है. एग्जिट पोल के जरिए मतदाताओं के रुझानों का संकेत मिलेगा.