The Lallantop

Advertisement

असम विधानसभा चुनाव रिज़ल्ट 2026

असम विधानसभा चुनाव 2026 (Assam Election)

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग ने 15 मार्च 2026 को कार्यक्रम घोषित किया. राज्य की 126 सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में कराया जाएगा. मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा. सभी सीटों के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो रहा है, ऐसे में इससे पहले नई सरकार का गठन होगा. असम की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस नेता Gaurav Gogoi विपक्ष की तरफ से चुनौती दे रहे हैं. इस पेज पर आप चुनाव शेड्यूल, चरणवार मतदान, सभी सीटों की जानकारी, उम्मीदवार और नतीजों से जुड़े अपडेट देख सकते हैं.

Advertisement

Advertisement

सम्बंधित वीडियो


Advertisement

असम में पहला विधानसभा चुनाव 1952 में हुआ था, जो भारत के पहले आम चुनावों का हिस्सा था.


काँग्रेस नेता तरुण गोगोई असम के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे (2001–2016).


2021 असम विधानसभा चुनाव में कुल 126 सीटों में से BJP (60), AGP (9) और UPPL (6) ने मिलकर NDA को 75 सीटें दिलाईं, जबकि Congress (29) और AIUDF (16) विपक्ष में रहे.


हेमंता बिस्वा सरमा ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की और 2001 में जलुकबाड़ी से विधायक बने, जहां उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्त जैसे अहम विभाग संभाले.  2015 में Tarun Gogoi से मतभेद के बाद बीजेपी में शामिल होकर पूर्वोत्तर में पार्टी को मजबूत किया और 2021 में असम के मुख्यमंत्री बने.


असम कांग्रेस का प्रमुख उभरता चेहरा गौरव गोगोई को माना जाता है, जो पार्टी के सबसे सक्रिय और प्रभावशाली नेताओं में शामिल हैं.