Advertisement
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 (Puducherry Election)
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग ने 15 मार्च 2026 को कार्यक्रम घोषित किया. केंद्र शासित प्रदेश की 30 सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में कराया जाएगा. मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा. सभी सीटों के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल जून 2026 समाप्त हो रहा है, ऐसे में इससे पहले नई सरकार का गठन होगा. पुडुचेरी की राजनीति में मुख्य मुकाबला एनडीए (NDA) और कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के बीच देखने को मिल रहा है. यह चुनाव बीजेपी के लिए अपने प्रभाव को बनाए रखने और विपक्ष के लिए वापसी का बड़ा मौका माना जा रहा है. इस पेज पर आप चुनाव शेड्यूल, चरणवार मतदान, सभी सीटों की जानकारी, उम्मीदवार और नतीजों से जुड़े अपडेट देख सकते हैं.
Advertisement
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव Live BlogsAdvertisement
चुनाव आयोग के मुताबिक, पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे. यहां वोटिंग 9 अप्रैल को होगी. रिजल्ट की घोषणा 4 मई को होगी.
पुडुचेरी विधानसभा देश की सबसे कम सीटों वाली विधानसभा है. यहां कुल 30 सीटों पर चुनाव होगा. सीएम की कुर्सी पाने के लिए 16 सीटें जीतनी होंगी.
2021 के चुनाव में NDA को बहुमत मिला था. 30 में से 16 सीटें जीतकर NDA ने सरकार बनाई. वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन को आठ और अन्य को छह सीटें मिली थीं.
पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस की अगुवाई वाले एनडीए में बीजेपी और एआईएडीएमके शामिल हैं. वहीं, कांग्रेस का गठबंधन डीएमके और लेफ्ट के साथ है. केंद्र शासित प्रदेश की चुनाव फाइट मुख्य रूप से इन दो गठबंधनों के बीच ही मानी जा रही है.








