The Lallantop

आपके इलाके में कब है पोलिंग, यहां जानें

चुनाव आयोग ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में की पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा.

Advertisement
post-main-image
अखिलेश यादव, नरेंद्र मोदी, हरीश रावत, लक्ष्मीकांत पारसेकर (बाएं से दाएं)

इस साल देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने बुधवार को कर दी. दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए चुनाव आयोग प्रमुख नसीम जैदी ने सिलसिलेवार उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनावों की जानकारी दी.

Advertisement

1. उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश की मौजूदा विधानसभा 27 मई को खत्म होगी और चुनाव के नतीजे 11 मार्च, शनिवार को आएंगे.
up
मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और अमित शाह (बाएं से दाएं)

पहला चरण:

इन 15 जिलों की 73 सीटों पर होंगे चुनाव: शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़,  हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज

नोटिफिकेशन की तारीख: 17 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख: 24 जनवरी नामांकन की स्क्रूटनी की तारीख: 25 जनवरी नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 27 जनवरी वोटिंग: 11 फरवरी


दूसरा चरण:

11 जिलों की 67 सीटों पर होंगे चुनाव: सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खीरी, शाहजहांपुर, बदायूं

नोटिफिकेशन की तारीख: 20 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख: 27 जनवरी नामांकन की स्क्रूटनी: 28 जनवरी नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 30 जनवरी वोटिंग: 15 फरवरी

Advertisement

तीसरा चरण:

12 जिलों की 69 सीटों पर होंगे चुनाव: फरुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर
नोटिफिकेशन की तारीख: 24 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख: 31 जनवरी नामांकन की स्क्रूटनी: 2 फरवरी नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 4 फरवरी वोटिंग: 19 फरवरी

चौथा चरण:

12 जिलों की 53 सीटों पर होंगे चुनाव: प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, रायबरेली, फतेहपुर
नोटिफिकेशन की तारीख: 30 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख: 6 फरवरी नामांकन की स्क्रूटनी: 7 फरवरी नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 9 फरवरी वोटिंग: 23 फरवरी
यूपी में सात चरणों में होंगे चुनाव
यूपी में सात चरणों में होंगे चुनाव

पांचवां चरण:

11 जिलों की 52 सीटों पर होंगे चुनाव: बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर
नोटिफिकेशन की तारीख: 2 फरवरी नामांकन की आखिरी तारीख: 9 फरवरी नामांकन की स्क्रूटनी: 11 फरवरी नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 13 फरवरी वोटिंग: 27 फरवरी

छठा चरण:

7 जिलों की 49 सीटों पर होंगे चुनाव: महाराजगंज, मऊ, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, देवरिया
नोटिफिकेशन की तारीख: 8 फरवरी नामांकन की आखिरी तारीख: 15 फरवरी नामांकन की स्क्रूटनी: 16 फरवरी नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 18 फरवरी वोटिंग: 4 मार्च

सातवां चरण:

7 जिलों की 40 सीटों पर होंगे चुनाव: चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, जौनपुर, वाराणसी
नोटिफिकेशन की तारीख: 11 फरवरी नामांकन की आखिरी तारीख: 18 फरवरी नामांकन की स्क्रूटनी: 20 फरवरी नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 22 फरवरी वोटिंग: 8 मार्च

2012 विधानसभा चुनाव के परिणाम:

कुल सीटें: 403

एसपी: 224 बीएसपी: 80 बीजेपी: 47 कांग्रेस: 28 आरएलडी: 9 अन्य: 6

Advertisement

2. पंजाब: पंजाब की मौजूदा विधानसभा 18 मार्च को खत्म होगी और चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आएंगे.
punjab
परकाश सिंह बादल, अरविंद केजरीवाल, कैप्टन अमरिंदर सिंह (बाएं से दाएं)

इकलौता चरण:

117 सीटों पर होंगे चुनाव.

नोटिफिकेशन की तारीख: 11 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख: 18 जनवरी नामांकन की स्क्रूटनी: 19 जनवरी नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 22 जनवरी वोटिंग: 4 फरवरी

2012 विधानसभा चुनाव के परिणाम:

कुल सीटें: 117

कांग्रेस: 46 बीजेपी: 12 शिरोमणि अकाली दल (SAD): 56 अन्य: 3


3. उत्तराखंड उत्तराखंड की मौजूदा विधानसभा 26 मार्च को खत्म होगी और चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आएंगे.
uttarakhand
हरीश रावत, भुवन चंद्र खंडूरी, भगत सिंह कोश्यारी (बाएं से दाएं)

इकलौता चरण:

सभी 70 सीटों पर होंगे चुनाव.

नोटिफिकेशन की तारीख: 20 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख: 27 जनवरी नामांकन की स्क्रूटनी: 28 जनवरी नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 30 जनवरी वोटिंग: 15 फरवरी

2012 विधानसभा चुनाव के परिणाम:

कुल सीटें: 70

बीजेपी: 31 कांग्रेस: 32 बीएसपी: 3 अन्य: 3


4. गोवा गोवा की मौजूदा विधानसभा 18 मार्च को खत्म होगी और चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आएंगे.
"attachment_50564" align="aligncenter" width="600"

Advertisement