2019 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियां अपने घोषणापत्र जारी कर रही हैं. जब कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया तो बीजेपी ने उसमें कमियां निकालीं. अब बीजेपी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है तो विपक्षी उसमें कमियां निकाल रहे हैं. ऐसी ही एक कमी ढूंढी है दिल्ली में आम आदमी पार्टी से जुड़े रणनीतिकार अंकित लाल ने.
भाजपा का विज्ञापन, अर्थव्यवस्था की बात, फोटो चाइना की
आम आदमी पार्टी के नेता ने पकड़ लिया.
Advertisement

अंकित ने कहा कि इमारतें कोरियन हैं.
Advertisement
बीजेपी ने घोषणापत्र की कुछ अहम बातों का एक पोस्टर बनाकर फेसबुक पर शेयर किया था. इसमें बताया गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था कैसे बढ़ी है. और इसे गति देने के लिए क्या किया जाएगा. लेकिन जिस फोटो पर ये बातें लिखी गई हैं उसमें एक झोल पकड़ लिया गया. अंकित लाल का कहना है कि वादे लिखने के लिए जो फोटो यूज़ की गई हैं वो दरअसल भारत की है ही नहीं. इमारतों और एयरलाइन्स की फोटो कोरिया की हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा-
बीजेपी के जुमला घोषणापत्र में सीओल की इमारतों और कोरिया की एयरलाइन्स की तस्वीरें यूज़ की गई हैं. क्या किसी भारतीय इमारत या फ्लाइट की तस्वीरें नहीं मिलीं? इनके काम की गुणवत्ता इतनी बेकार क्यों है?
Advertisement
ट्विटर पर कुछ लोगों ने कहा कि ये प्रोपेगेंडा हैं. जबकि कुछ का कहना है कि ये सिर्फ प्रतीकात्मक तस्वीरें हैं. इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता. वहीं इसके मजेदार उत्तर भी दिए गए. अंकित लाल ने जो फोटो ट्वीट की है उसे ज़ूम करके देखेंगे तो www.amscy.com नाम की एक वेबसाइट दिखती है. जब इस वेबसाइट को खोला तो इमारतों की फोटो वहां मौजूद थी. मतलब कॉपी तो हुई है. वैसे एक गलती अंकित लाल भी कर गए. जिसे वो कोरियन बता रहे हैं वो एक चाईनीज कंपनी है. तो क्या चीन वालों ने भी कोरिया से चुराई हैं या ये फोटो चीन की हैं. इसका जवाब अंकित ही दे सकते हैं. क्योंकि वेबसाइट पर लिखी भाषा भी मंदारिन ही है. वेबसाइट पर लिखी जानकारी के मुताबिक ये एक रेस्तरां चेन इंडस्ट्री है. और करीब 10 साल से काम कर रही है. और इस इंडस्ट्री में आने के इच्छुक लोगों की मदद भी करती है.
Video: पड़ताल: क्या राहुल गांधी के रोड शो में लहराए गए पाकिस्तानी झंडे?
Video: पड़ताल: क्या राहुल गांधी के रोड शो में लहराए गए पाकिस्तानी झंडे?
Advertisement













