यादव कुनबे में लंबे समय से चल रही खींचतान को खत्म करने के लिए मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को लखनऊ में जो मीटिंग बुलाई थी, उसका कोई फायदा नहीं हुआ. इस मीटिंग में सबसे पहले अखिलेश यादव ने अपनी बात रखी और वो बोलते-बोलते रोने लगे. इसके बाद शिवपाल आए. बोलते हुए उनका भी गला रुंध गया, लेकिन वो रोए नहीं. आखिर में जब मुलायम के बोलने की बारी आई तो उन्होंने अखिलेश को खूब फटकारा और शिवपाल-अमर का समर्थन किया. इसके बाद उन्होंने अखिलेश और शिवपाल को गले भी मिलवाया, लेकिन मीटिंग से बाहर आते ही दोनों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई, वो भी मुलायम के सामने.
मुलायम ने गले मिलवाया, लेकिन फिर झगड़ पड़े अखिलेश-शिवपाल
मीटिंग से निकलने के बाद अखिलेश और शिवपाल ने मंच पर ऐसी हरकत कर दी, जिससे सुलह के रास्ते बंद होते दिख रहे हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=B6CJkUn4nrQमीटिंग शुरू होने से पहले ही दफ्तर के बाहर शिवपाल और अखिलेश समर्थकों का जमावड़ा लग गया था और उनके बीच जमकर मारपीट हुई. गुस्साए समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. मीटिंग के आखिर में मुलायम ने अखिलेश से कहा, 'शिवपाल तुम्हारे चाचा हैं. उनसे गले मिलो.' उस समय तो अखिलेश और शिवपाल गले मिल लिए, लेकिन बाद में मंच पर दोनों के बीच नोकझोंक हो गई. गले मिलने के बाद ये हरकत देखकर लग रहा है कि सपा में सुलह के सभी रास्ते बंद हो गए हैं. हालांकि, मुलायम ने कहा है कि अखिलेश को पद या पार्टी से हटाया नहीं जाएगा.
मीटिंग खत्म होने के बाद अखिलेश मंच पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि अमर सिंह उनकी छवि खराब कर रहे हैं. अमर सिंह की वजह से अखबारों में उन्हें औरंगजेब और नेताजी को शाहजहां लिखा जा रहा है. ये सुनते ही शिवपाल उनके पास पहुंचे और माइक छीन लिया. शिवपाल कहने लगे, 'मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं. झूठ बोल रहे हैं'. इसके बाद दोनों में जमकर बहसबासी हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अलग किया.
बताया ये भी जा रहा है कि अखिलेश सपा विधायक आशू मलिक की मंच पर मौजूदगी की वजह से नाराज हो गए थे, जिन्हें मुलायम ने ही मंच पर बुलाया था. आशू मलिक सपा के वही विधायक हैं, जिन्होंने प्रो. राम गोपाल यादव के खिलाफ ओपेन लेटर लिखा था. मुलायम सिंह को लिखा गया राम गोपाल का लेटर सार्वजनिक होने के बाद आशू ने अपने लेटर में उन पर आरोप लगाया कि वो बीजेपी नेताओं के साथ मिलकर सपा को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. तब से अखिलेश की निगाह आशू पर टेढ़ी थी. अखिलेश ने मंच पर मुलायम से कहा भी कि कि ये शख्स पार्टी के खिलाफ साजिश करता रहा है.
ये भी पढ़ें: अखिलेश को लताड़ कर बोले मुलायम, 'अमर-शिवपाल मेरे भाई, कभी अलग नहीं हो सकता' मुलायम के सामने शिवपाल ने अखिलेश को झपिलाया, आज निकाली सारी भड़ास नेताजी आपकी पार्टी है, पर मेरा भी तो करियर है: रोते हुए बोले अखिलेश यादव अखिलेश यादव का सामान कमरे से निकाल फ़ेंका था शिवपाल ने! साइकिल टूटी तो अमर सिंह पंचर वाला कांटा हथिया लेंगे सपा का नया ड्रामा रिलीज़, चाचा शिवपाल समेत तीन मंत्री कैबिनेट से बाहर आज मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी









