The Lallantop
Logo

रंगरूट शो: हिंदी दिवस के मौके पर मिलिए उनसे जो बढ़ा रहे हैं हिंदी का मान

मंडेरिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है हिंदी.

Advertisement

आज 14 सितंबर हिंदी का दिन है…साल 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था और तबसे 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343(1) में कहा गया है कि भारत की राजभाषा 'हिन्दी' और लिपि देवनागरी है. 'हिंदी' शब्द से जुड़ी एक दिलचप्स बात ये है कि ये शब्द फारसी भाषा का है. फारसी में हिंदी का अर्थ होता है- 'सिंधु नदी की भूमि'.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिंदी भाषा मंडेरिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा है. वहीं भारत की 77 फीसदी आबादी हिंदी बोलती और समझती है. देश में हिंदी भाषा के अस्तित्व को गढ़ने और मजबूत बनाने के लिए लंबे समय से साहित्यकारों, कवियों, ऑफिसर्स, सिनेमा सबने अहम रोल अदा किया है. देखिए वीडियो. 

Editor's Note: 

प्रिय दर्शकों, 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर रंगरूट शो में हमसे एक भूल हुई. हिंदी में योगदान की बात करते हुए. हमने भारतेन्दु हरिश्चंद्र का नाम मुंशी प्रेमचंद के बाद लिया, जिससे ऐसा संदेश गया, मानो भारतेन्दु हरिश्चंद्र, प्रेमचंद के बाद के समय के हों. ये एक मानवीय भूल थी, हमने वीडियो में इस भूल को सुधारते हुए, उस हिस्से को हटा दिया है. एक बार फिर हम इस चूक के लिए आपसे क्षमाप्रार्थी हैं.
 

Advertisement

Advertisement