The Lallantop
Logo

CUET UG 2022: सेकेंड फेज की परीक्षा रद्द होने के बाद UGC चेयरमैन ने जारी की नई एग्जाम डेट

फेज 3 के एग्जाम 17, 18 और 20 अगस्त को ही होंगें, जैसा कि पहले कहा गया था.

Advertisement

CUET UG 2022 दूसरे फेज के एग्जाम में हुई जमकर गड़बड़ियों के बाद अब NTA ने परीक्षा की नई तारीख दी है. CUET UG 2022 फेज 2 के एग्जाम 4 अगस्त से शुरू हुये थे. 4, 5, 6 अगस्त 3 दिन लगातार जब एग्जाम देने के लिये बच्चे एग्जामिनेशन सेंटर पहुंचे तो पता चला की एग्जाम टेक्निकल गड़बड़ियों की वजह से कैंसिल हो गया है. अब ये एग्जाम 24 से 28 अगस्त के बीच कराये जायेंगे, इसकी जानकारी UGC चेयरमैन जगदीश कुमार ने दी है. उन्होंने ये भी बताया कि फेज 3 के एग्जाम 17, 18 और 20 अगस्त को ही होंगें, जैसा कि पहले कहा गया था. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement