रविवार, 30 मई को UPSC CSE 2021 का रिजल्ट आया है. एक बार फिर से देश की सबसे बड़ी परीक्षा में लड़कियों ने गदर काट दिया है. UPSC की तरफ से जारी की गई सूची में टॉप 3 में लड़कियां हैं. DU के सेंट स्टीफेंस से पढ़ीं और जामिया मिलिया इस्लामिया से UPSC सिविल सर्विस की तैयारी करने वालीं श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की है. यानी UPSC 2021 TOPPERS में लड़कियों ने हैट्रिक मारी है. UPSC की रिजल्ट लिस्ट में श्रुति शर्मा के अलावा अंकिता अग्रवाल और गामिनि सिंगला ने टॉप 3 में जगह बनाई है. अंकिता को दूसरी रैंक मिली है और गामिनि को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है.
यूपीएससी रिजल्ट 2022 में जेएनयू की श्रुति शर्मा ने टॉप किया, परीक्षा में लड़कियों ने गदर काट दिया
साल 2021 की परीक्षा के लिए UPSC ने 712 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली थी. इसमें से 22 पोस्ट पर्सन विद डिसेबिलिटी के लिए रिजर्व्ड थीं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















