इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UP PCS 2021 प्री (UPPSC 2021 Pre Result) रिजल्ट को रद्द कर दिया है. इसका कारण है पूर्व सैनिकों का पांच फीसदी रिजर्वेशन. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूर्व सैनिकों को पांच फीसदी रिजर्वेशन का लाभ दिया है और UPPSC को नए सिरे से रिजल्ट जारी करने का आदेश दिए है. कोर्ट ने कहा है कि रिजल्ट जारी होने के 1 महीने के अंदर पूर्व सैनिकों को मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाए. हाई कोर्ट ने ये फैसला सतीश चंद्र शुक्ला व अन्य की ओर से दायर याचिका पर दिया है. इस समय PCS 2021 परीक्षा का इंटरव्यू चल रहा है. मेंस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 21 जुलाई को शुरू हुआ था जो 5 अगस्त तक शेड्यूल है. PCS 2021 परीक्षा 630 पदों के लिये आयोजित हुई थी. इसके लिये 1285 अभ्यार्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. हालांकि हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग की तरफ से अभी कोई ऑफीशियल बयान जारी नहीं हुआ है. लेकिन आज तक की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों की माने तो इस आदेश के खिलाफ डबल बेंच में याचिका दायर की जा सकती है. देखिए वीडियो.
UPPCS 2021 प्री परीक्षा परिणाम रद्द: PCS इंटरव्यू दे रहे कैंडिडेट्स का क्या होगा?
हाई कोर्ट ने ये फैसला सतीश चंद्र शुक्ला व अन्य की ओर से दायर याचिका पर दिया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










.webp?width=275)








